BREAKING

पीएम मोदी ने बदला कांग्रेस सरकार का फैसला, सुनकर खुशी से उछल पड़े केंद्रीय कर्मचारी | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

अगर आप भी केंद्र सरकार के कर्मचारी हैं तो यह खबर आपको खुश कर देगी. 'स्वास्थ्य सुरक्षा' के तहत केंद्र सरकार की स्वास्थ्य योजना में दो बड़े बदलाव हुए हैं. ये दोनों ही बदलाव केंद्रीय कर्मचारियों के लिए फायदेमंद होंगे. सरकार की तरफ से सीजीएचएस के नए रेट जारी किए गए हैं. CGHS के पैनल में शामिल अस्पतालों में इलाज के ल‍िए सरकार ज्यादा पैसों का भुगतान करेगी. इस फैसले के बाद केंद्र सरकार के खजाने पर 240 करोड़ से लेकर 300 करोड़ रुपये तक का बोझ बढ़ जाएगा.

  • 2014 के बाद अब बदला गया न‍ियम

सीजीएचएस  के रेट में बदलाव 2014 के बाद अब क‍िया गया है. सरकार ने ओपीडी/आईपीडी  के लिए कंसलटेशन फी को 150 रुपये से बढ़ाकर 350 रुपये कर दिया है. इसी तरह आईसीयू चार्ज में भी बदलाव क‍िया गया है और इसे बढ़ाकर 5,400 रुपये कर द‍िया गया है. इसमें 4500 रुपये प्राइवेट वार्ड और 862 रुपये एनएबीएच के ल‍िए हैं. इसी तरह कमरे के क‍िराये में डेढ़ गुने का इजाफा करके 1500 रुपये, 3000 रुपये और 4500 रुपये कर दिया गया है.

  • सेमी-प्राइवेट वार्ड का चार्ज 3,000 रुपये

सेमी-प्राइवेट वार्ड के लिए ल‍िये जाने वाले चार्ज को 2,000 रुपये से बढ़ाकर 3,000 रुपये कर दिया गया है. प्राइवेट वार्ड के लिए इसे 3,000 रुपये से बढ़ाकर 4,500 रुपये कर दिया गया है. सरकार ने वीडियो कॉल के यूज की अनुमति देकर रेफरल प्रक्रिया को आसान बना दिया है. इससे पहले, अस्पताल के लिए रेफरल हास‍िल करने के ल‍िए लाभार्थी को स्वयं सीजीएचएस वेलनेस सेंटर जाना पड़ता था.

यदि लाभार्थी सीजीएचएस वेलनेस सेंटर जाने में असमर्थ है तो वह उस स्थान पर किसी को रेफरल प्राप्त करने के लिए भेज सकता है. रेफरल के जर‍िये लाभार्थी को अस्पताल ले जाने की अनुमति देने से पहले चिकित्सा अधिकारी दस्तावेज को देखेगा. इसके अलावा, सरकार ने रेफरल के लिए वीडियो कॉल विकल्प की अनुमति दी है ताकि प्रक्रिया को सुविधाजनक बनाया जा सके. आपको बता दें सीजीएचएस के तहत 44 लाख से ज्‍यादा कर्मचारी और पेंशनर फायदा उठा रहे हैं. आपको बता दें इससे पहले 6 मई 2014 को सीजीएसएच के नए रेट प्रभाव में आए थे.


*Admission Open : UMANATH SINGH HIGHER SECONDARY SCHOOL | SHANKARGANJ (MAHARUPUR), FARIDPUR, MAHARUPUR, JAUNPUR | MO. 9415234208, 9839155647, 9648531617 | NayaSaveraNetwork*
विज्ञापन



*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
विज्ञापन


*Umanath Singh Hr. Sec. School # 9% of the students scored above 95 percentile in JEE (Mains) 2023 # Career Oriented Classes • Special tutorials for competitive exams • Scholarship for high achievers # REGISTRATION FOR ADMISSION OPEN 2023-24 LKG to Class IX & XI # Entrance Exam # Class LKG-IX on 19th March 2023 & 26th March 2023 # Class XI on 9th April 2023 # Loving & Caring Teachers # Transport Facility Available # Creative Education Plan # Peaceful & Good Environment # Activity Oriented Curriculum # Special Curriculum for Sport & Art # Class XI Stream • Maths • Science • Commerce • Humanities #The Choice of Winners # Shankarganj, Maharupur, Jaunpur (UP) 222180 #CONTACT US 9415234208, 7705805821, 9839155647 # www.unsschool.in*
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें