जौनपुर: बच्चों को शत प्रतिशत शिक्षित करना हमारा लक्ष्य:बीएसए | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
स्कूल चलो अभियान के तहत निकली जागरूकता रैली
जलालपुर जौनपुर। स्थानीय विकास खण्ड के प्राथमिक विद्यालय बहरिया के पूरा में गुरूवार को स्कूल चलो अभियान के तहत एक रैली का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉक्टर गोरखनाथ पटेल तथा विशिष्ट अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी रमाकांत सिंह रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मोहम्मद असलम खान ने किया। सर्वप्रथम मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम शुरू हुआ। मुख्य अतिथि ने हरी झंडी दिखाकर स्कूल चलो रैली का शुभारम्भ किया। बच्चे गाजे-बाजे के साथ अपने हाथों में तख्तियो पर लिखे स्लोगन के साथ नारा लगाते हुए शिक्षा पाए प्यार, सब बच्चों का अधिकार। पापा सुन लो विनय हमारी पढ़ने की है उम्र हमारी, हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई मिल करके सब करें पढ़ाई के नारे लगाते हुए गांवो मे भ्रमण किया। तत्पश्चात खंड शिक्षा अधिकारी रमाकांत सिंह ने बच्चों तथा अभिभावकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा दिए गए ढाई हजार बच्चों के नामांकन के टारगेट से ज्यादा नामांकन करेंगे इसके लिए अध्यापकों की ड्यूटी लगा दिया गया है। वह प्रत्येक मजरे में जाकर 6 से 14 वर्ष के बालको अभिभावकों को प्रोत्साहित करते हुए नामांकन के इस पर्व में शामिल करने के लिए प्रेरित करे। इस समय 50 से 60 प्रतिशत तक बच्चे निपुण का लक्ष्य हासिल कर लिए हैं। दिसंबर माह तक कक्षा 1 से लेकर कक्षा 3 तक के बच्चों को निपुण बनाने का लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा। मुख्य अतिथि डॉ. गोरखनाथ पटेल ने कहा कि बच्चों को शत प्रतिशत शिक्षित करना हमारा लक्ष्य है इसके लिए अध्यापकों को कड़ी मेहनत और लगन से कार्य करना होगा। जिला विद्यालय निरीक्षक एवं अतिथियों को विद्यालय की तरफ से अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। पवन कुमार सिंह ने कार्यक्रम में आए हुए समस्त अतिथियों शिक्षकों शिक्षिकाओं अनुदेशक एवं शिक्षा मित्रों के प्रति आभार व्यक्त किया। संचालन हेमंत कुमार पटेल ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से डॉक्टर सौरभ कुमार पटेल ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राजीव सिंह ग्राम प्रधान सरिता सिंह आरती एआरपी राजू सिंह काशी प्रसाद वि·ाकर्मा बंसराज मौर्य लालमणि राम बृजभान राजभर उर्मिला देवी रोहित श्रीवास्तव प्रियंका सिंह सरोज सिंह के अलावा सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।
![]() |
| विज्ञापन |



