जौनपुर: एसपी ने कोतवाली का किया औचक निरीक्षण | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
शाहगंज जौनपुर। पुलिस अधीक्षक डॉ अजय पाल शर्मा सोमवार दोपहर कोतवाली पहुंचे। मौके पर अपराध निरिक्षक जनार्दन यादव, उपनिरीक्षक विरेन्दर बहादुर सिंह मौजूद रहे। कोतवाली में पहुंचे पुलिस अधीक्षक ने अभिलेखों का निरीक्षण किया। मौके पर असलहा सफाई का कार्य चल रहा था। इस बावत जानकारी लिया। उन्होंने असलहे का रख रखाव बढि़या होने पर संतोष जताया। वहीं सफाई व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। परिसर में जमा गाडि़यों के निस्तारण हेतु निर्देश दिया। वहीं बंदी गृह समेत तमाम रजिस्टर देखा। पुलिस अधीक्षक के आगमन पर पुलिस कर्मियों की सांसें अटकी रहीं। आधा घंटे निरीक्षण करने के उपरांत सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने का निर्देश दे मुख्यालय हेतु रवाना हुए। आल इज वेल होने पर अपराध निरीक्षक समेत अन्य कर्मियों ने राहत की सांस ली।
![]() |
| विज्ञापन |

%20%E0%A4%AA.jpg)
