मुंबई: बच्चे कंपनी का पसंदीदा स्थल बना रानीबाग चिड़िया घर | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
- छुट्टी का मजा ले रहे मासूम
- आन लाइन बुकिंग का भी बढ़ रहा क्रेज
- रोजाना 18 हजार से अधिक पर्यटक आ रहे है चिड़िया घर
मुंबई। नन्हे मुन्ने बच्चो के स्कूल कि छुट्टियां हो गई है।बच्चे घर में अब परेशान हो रहे है। बच्चो को घूमने के लिए रानीबाग चिड़िया घर पहली पसंद बनाता जा रहा है।बच्चो की भारी भीड़ रोजाना उमड़ रही है। रोजाना रानीबाग चिड़िया घर में 18 हजार से अधिक पर्यटक आ रहे है।पर्यटकों के लिए पेंग्विन पक्षी देखना सबसे अधिक रोमांचित कर रहा है।
बता दे कि इन दिनों गर्मी का प्रकोप भी तेज़ी से बढ़ रहा है। इस बीच बच्चो के स्कूल की छुट्टियां भी हो गई है। बच्चो को घर में कैद जैसा रहना बिल्कुल भी नही भाता है।
मनपा प्रशासन द्वारा रानीबाग चिड़िया घर में जिस तरह नए नए पक्षियों को ला दिया है जिसमे खासकर पेंग्विन पक्षी बच्चो के लिए आकर्षण बन रहा है। पिछले एक दिन में रानीबाग चिड़िया घर में 18 हजार से अधिक पर्यटकों ने चिड़िया घर में आकर जानवरो के अलावा रानीबाग चिड़िया घर के अंदर पेड़ो की घनी छांव का आनंद लिया ।6 अप्रैल को रानीबाग चिड़िया घर में 3 हजार 871 पर्यटक आए थे जबकि 7 अप्रैल को 9 हजार 196 पर्यटक आए थे वहीं 8 अप्रैल को पर्यटकों की संख्या 13 हजार 237 पहुंच गई जबकि 9 अप्रैल की 18 हजार 26 पर्यटक आए ।
तीन दिनों के भीतर पर्यटकों से मनपा की तिजोरी में 16 लाख 28 हजार 885 रुपए जमा हुए। रानीबाग चिड़िया घर में आने वाले पर्यटकों में अब आन लाइन बुकिंग का क्रेज धीरे धीरे बढ़ता जा रहा है। पर्यटक अब अपने घरों से ही आन लाइन टिकट बुकिंग कर चिड़िया घर में घूमने का आनद लेने आ रहे है। चिड़िया घर में आने वाले कुल पर्यटकों में 15 प्रतिशत पर्यटक आन लाइन बुकिंग कर रानीबाग चिड़िया घर में आने के बाद लाइन लगाने से बच रहे है।
![]() |
| Advt |
![]() |
| Ad |

%20%20Katghara,%20Sadar,%20Jaunpur%20%20PRESIDENTFOUNDER%20DR.%20SURYA%20BHAN%20YADAV%20U.S.A.%20%20CBSE%20Affi.%20No.%202132420%20School%20Code%2070663%20%20The%20Academy%20Runby%20America.jpg)
