नया सवेरा नेटवर्क
मुफ्तीगंज जौनपुर। क्षेत्र के करमौना गांव स्तिथ गांगी नदी में एक युवक का शव मिलने से हड़कम्प मच गया। जैसे ही गांव के लोगो ने शनिवार की शाम करीब चार बजे नदी में शव देखा तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची गौराबादशाहपुर पुलिस ने जब शव की शिनाख्त की तो उक्त युवक की तलाश करमौना गांव के रहने वाले किशन मौर्या 18 पुत्र कन्हैया लाल मौर्य के रूप में हुई जो एक दिन पूर्व घर से गायब है किशन का शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। परिजनों की माने तो दो माह पूर्व किशन घर से गायब हुए थे तलाश के बाद वाराणसी से मिले थे। बीती भोर में जब किशन घर से गायब हुए तो उनकी तलाश में परिजन वाराणसी पहुंच गए थे जब शनिवार की शाम किशन का शव नदी में मिला तो परिजनों के होश उड़ गए। पूछे जाने पर इंस्पेक्टर क्राइम अंगद तिवारी का कहना है कि युवक का शव नदी में मिला जिसकी पहचान गांव के ही युवक के रूप में हुई तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी।
%20%20Affiliation%20No.%202132085%20%20You%20Give%20Us%20Raw%20We%20Will%20transform%20them%20as..!%20AN%20EXPERT%20%207380691111,%20945356711.jpg) |
Advt
|
%20Jaunpur%20%20%E0%A4%95%E0%A4%AE%E0%A4%B2%E0%A4%BE%20%E0%A4%A8%E0%A5%87%E0%A4%B9%E0%A4%B0%E0%A5%82%20%E0%A4%87%E0%A4%82%E0%A4%9F%E0%A4%B0%20%E0%A4%95%E0%A5%89%E0%A4%B2%E0%A5%87%E0%A4%9C%20%20%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%A5%E0%A4%AE%20%E0%A4%B6%E0%A4%BE%E0%A4%96%E0%A4%BE%20%E0%A4%85%E0%A4%95%E0%A4%AC%E0%A4%B0%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0-%E0%A4%86%E0%A4%A6%E0%A4%AE%20(%E0%A4%A8%E0%A4%BF%E0%A4%95%E0%A4%9F%20%E0%A4%B6%E0%A5%80%E0%A4%A4%E0%A4%B2%E0%A4%BE%20%E0%A4%9A%E0%A5%8C%E0%A4%95%E0%A4%BF%E0%A4%AF%E0%A4%BE%E0%A4%82%20%E0%A4%A7%E0%A4%BE%E0%A4%AE)%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%A4%E0%A5%80%E0%A4%AF%20%E0%A4%B6%E0%A4%BE%E0%A4%96%E0%A4%BE%20%E0%A4%95%E0%A4%BE%E0%A4%A6%E0%A5%80%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0-%E0%A4%95%E0%A5%8B%E0%A4%B9%E0%A4%A1%E0%A4%BC%E0%A4%BE%20(%E0%A4%A8%E0%A4%BF%E0%A4%95%E0%A4%9F%20%E0%A4%9C%E0%A4%AE%E0%A5%80%E0%A4%A8%20%E0%A4%AA%E0%A4%95%E0%A4%A1.jpg) |
Advt |
 |
विज्ञापन
|