BREAKING

LSG vs DC: यूपी में गरमाएगा माहौल, लखनऊ और दिल्ली के बीच महामुकाबला! | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

  • जानें कैसी होगी दोनों टीमों की प्लेइंग 11

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के उप कप्तान की भूमिका से हटने के बाद अनुभवी बल्लेबाज केएल राहुल अब खुद को साबित करने के लिए बेताब होंगे और इसके लिए वह एक बार फिर आईपीएल के मंच का इस्तेमाल करना चाहेंगे। आईपीएल में राहुल का बल्ला खूब बोलता है और इस सीजन भी वह अपने अंदर की आग से लोगों को परिचय कराना चाहेंगे। इसके लिए सबसे पहला मौका आज यानी 1 अप्रैल को मिलेगा जब उनके नेतृत्व में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ इकाना क्रिकेट स्टेडियम में उतरेगी।

राहुल की कप्तानी में पिछले सीजन सुपर जायंट्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्लेऑफ में जगह बनाई थी। वहीं दूसरी ओर दिल्ली की टीम अपने प्रमुख हथियार यानी बल्लेबाज ऋषभ पंत के बगैर इस सीजन खेलेगी। दिल्ली की टीम साबित करना चाहेगी कि ऋषभ के बिना भी उनकी टीम बारूद के माफिक है, जो फटता है तो विपक्षी को ले बैठता है। दिल्ली की कमान इस बार डेविड वॉर्नर के हाथ में होगी। पंत की जगह टीम ने अभिषेक पोरेल को जोड़ा गया है। हालांकि माना जा रहा है कि शुरुआती कुछ मैचों में उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिल पाएगी। क्योंकि, उनसे पहले सरफराज खान को विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में पहले प्राथमिकता दी जा सकती है।

कुछ ऐसी होगी दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन:

दिल्ली कैपिटल्स: पृथ्वी शॉ, डेविड वॉर्नर (कप्तान), मिचेल मार्श, सरफराज खान (विकेटकीपर), फिल सॉल्ट, रोवमैन पॉवेल, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, चेतन सकारिया, खलील अहमद, मुकेश कुमार


*Admission Open : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111,  9415349820, 94500889210 | NayaSaveraNetwork*
Advt




*Admission Open - Session: 2023-24 - Nursery to IX & XI - Streams Available: Maths, Bio, Commerce & Humanities | Admission form Available At the School Office | D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated | Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur  | Affiliation No.: 2131740 to CBSE New Dehli | Contact-9956972861, 9956973761*
विज्ञापन




*Mount Literaa Zee School | Great School. Great Future Jaunpur | Learning Today for A Better Tomorrow | Admissions Open 2023-24 NURSERY to GRADE XII | 7311171181, 82, 83, 87 | mlzs.jaunpur@mountlitera.com | www.mlzsjaunpur.com | Facebook : Mount Litera Zee School Jaunpur | Instagram : mountlierazeeschool_jaunpur | Jaunpur-Prayagraj Highway, Fatehganj, Jaunpur - 222132 | NayaSaveraNetwork*
Advt



नया सबेरा का चैनल JOIN करें