भारत में एपल के पहले स्टोर की हुई ओपनिंग, मुंबई में CEO टिम कुक ने स्टोर का दरवाजा खोला | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई। भारत में पहली बार टेक कंपनी एपल का स्टोर ओपन हो गया हैं। कंपनी के CEO टिम कुक ने कंपनी के पहले फ्लैगशिप रिटेल स्टोर को मुंबई में आज यानी 18 अप्रैल को सुबह 11 बजे ओपन किया। उन्होंने स्टोर का दरवाजा खोला और लोगों के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के जियो वर्ल्ड ड्राइव मॉल में ये स्टोर बनाया गया है। एपल के अब 25 देशों में कुल 551 स्टोर हो गए हैं। दिल्ली के साकेत में एपल का एक और स्टोर 20 अप्रैल को खुलेगा जिसके बाद इसकी संख्या बढ़कर 552 हो जाएगी।

यहां कई लोगों के मन में सवाल होगा कि एपल के कई स्टोर तो पहले से ही भारत में है, इसमें नया क्या है? दरअसल, अभी जितने भी स्टोर एपल के प्रोडक्ट बेच रहे वो सभी कंपनी के प्रीमियम रिसेलर है। प्रीमियम रिसेलर का मतलब ऐसे थर्ड पार्टी स्टोर से हैं, जिन्होंने डिवाइस सेल करने के लिए एपल से लाइसेंस लिया है।

एपल के ऑफिशियल और थर्ड पार्टी स्टोर्स में सबसे बड़ा अंतर है कस्टमर एक्सपीरिएंस का। ऑफिशियल रिटेल स्टोर्स को अपने प्रीमियम कस्टमर एक्सपीरिएंस के लिए दुनियाभर में जाना जाता है। इसके अलावा भी इन स्टोर्स की कई सारी खासियतें है। इस स्टोर में 50% महिला कर्मी हैं और स्टोर का नेतृत्व भी महिला के हाथ है।



*Admission Open - Session: 2023-24 - Nursery to IX & XI - Streams Available: Maths, Bio, Commerce & Humanities | Admission form Available At the School Office | D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated | Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur  | Affiliation No.: 2131740 to CBSE New Dehli | Contact-9956972861, 9956973761*
विज्ञापन





*Mount Literaa Zee School | Great School. Great Future Jaunpur | Learning Today for A Better Tomorrow | Admissions Open 2023-24 NURSERY to GRADE XII | 7311171181, 82, 83, 87 | mlzs.jaunpur@mountlitera.com | www.mlzsjaunpur.com | Facebook : Mount Litera Zee School Jaunpur | Instagram : mountlierazeeschool_jaunpur | Jaunpur-Prayagraj Highway, Fatehganj, Jaunpur - 222132 | NayaSaveraNetwork*
Advt




*Admission Open : UMANATH SINGH HIGHER SECONDARY SCHOOL | SHANKARGANJ (MAHARUPUR), FARIDPUR, MAHARUPUR, JAUNPUR | MO. 9415234208, 9839155647, 9648531617 | NayaSaveraNetwork*
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें