6 राज्यों के 50 से अधिक किस्म के फूलों से सज रही वाराणसी, G-20 सम्‍मेलन की तैयारी | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

वाराणसी। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने जी-20 समिट की काशी में होने जा रही बैठक के पहले इस पुरातन नगरी की तस्वीर को बदलकर रख दिया है। काशी के चौराहों और सड़कों को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। 6 से अधिक प्रदेशों के 50 से अधिक क़िस्म के फूलों से वाराणसी को सजाने का काम चल रहा है। काशी दुनिया के 20 दिग्गज देशों से आने वाले अतिथियों के स्वागत को तैयार हो रही है। 

खास फूलों से चौराहे, मेहमानों के आने-जाने के रास्तों को सजाने के साथ ही लैंड स्कैपिंग के माध्यम से आकर्षक बनाया जा रहा है। वीआईपी रूट, नमो घाट, ट्रेड फैसिलिटी सेण्टर, सारनाथ, एयरपोर्ट के आसपास के क्षेत्र को खास थीम पर सजाया जा रहा है। प्रतिष्ठानों व अन्य जगहों पर जी-20 देशों के झंडे लगाए जा रहे है। लैंडस्केपिंग के माध्यम से जी-20 देशों की पहचान वाली विशेष चीजों को भी आकार दिया जाएगा। 

काशी के लोगों के लिए यह सेल्फी प्वाइंट बन गया है। नई काशी का बदला स्वरूप अब अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों के लिए तैयार है। जी-20 समिट में शामिल होने वाले मेहमान एयरपोर्ट से निकलते ही बनारस की खूबसूरती निहार पाएंगे। शहर को फूलों से सजाने व लैंडस्केपिंग का काम कर रहे डीके डेकोरेट के ओनर दिनेश मौर्या ने बताया कि 6 से अधिक प्रदेशों के 50 से अधिक किस्म के फूल मंगाए गए हैं। 

एयरपोर्ट के आस-पास व अन्य खाली जगहों को लैंड स्केपिंग के माध्यम से खूबसूरत बनाया जा रहा जा रहा। संत अतुलानन्द चौराहे पर जी-20 का लोगो और ग्रीन डॉल्फिन की आकृति लोगो का मन मोह रही है। एयरपोर्ट से मेहमानों के रुकने और घूमने के स्थान और रास्तों को डेकोरेट किया जा रहा है। वरुणा ब्रिज पर वर्टिकल गार्डन बनाया गया है और उसके आस-पास की जगहों पर बारहसिंघा, जिराफ व पशु-पक्षियों की टोपिएरी बनाई गई है, जो शहर वासियों के लिए सेल्फी पॉइंट बन गया है। 

डेकोरेटर दिनेश मौर्या ने बताया कि वाराणसी के अलावा आंध्र प्रदेश, बेंगलुरु, कोलकाता, गुजरात, दिल्ली, आगरा व अन्य जगहों से सजावटी फूलों को मंगाया गया है। वीआईपी रूटों को बेहद आकर्षक बनाया जा रहा है। शहर में मेहमानों के गुजरने वाले रास्तों पर गमले रखे गए हैं, रोड डिवाइडर को फूलों से सजाया गया है।


*ADMISSIONS OPEN FOR SESSION - 2023-24 | DALIMSS Sunbeam School - HAMAM DARWAZA, JAUNPUR | NO MONTHLY FEES from PLAY GROUP to U.K.G. 35 SEATS AVAILABLE IN EACH CLASS. | CLASS PLAYGROUP TO UKG ONE TIME ADMISSION FEE | CLASS PLAY GROUP TO IX & XI (Sci. & Com.) | HURRY! BOOK YOUR SEAT NOW | Contact: 9235443353, 8787227589 | E-mail: dalimssjaunpur@gmail.com | Website: dalimssjaunpur.com | POWERED BY LEAD | Affiliation No.: 2131820 | School Code: 706042* Ad
विज्ञापन



*वैभव एडवरटाइजिंग हब |  पता— कालीकुत्ती रोड (मैहर देवी मार्ग),  ओलंदगंज जौनपुर |  सम्पर्क करें Mo. 9151640745, 9236196989 | #NayaSaveraNetwork*
Advt


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन




नया सबेरा का चैनल JOIN करें