नया सवेरा नेटवर्क
मुंबई। पुणे में एक ट्रक और निजी बस की जोरदार भिड़ंत हुई है। दोनों वाहनों के बीच टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इसमें चार लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा इस हादसे में 22 लोग घायल भी हुए हैं। बस से टक्कर के बाद ट्रक पलट गया।
बताया जा रहा है कि ट्रक और बस की टक्कर के बाद लोगों की चीख-पुकार मच गई। हादसे की जानकारी फौरन पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को वाहन से बाहर निकाला। वही घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।
पुलिस ने बताया कि ये हादसा पुणे-बेंगलुरु हाईवे पर तड़के तीन बजे हुआ है। हादसे की वजह का पता नहीं चल सका है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
- सांसद सुप्रिया सुले दुर्घटनास्थल पहुंचीं
एनसीपी नेता और सांसद सुप्रिया सुले दुर्घटनास्थल पर पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने हादसे का जायजा लिया। पुलिस अधिकारियों ने उन्हें हादसे की जानकारी भी दी।
![]() |
Ad |
![]() |
Advt |
![]() |
विज्ञापन |
0 टिप्पणियाँ