नया सवेरा नेटवर्क
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से मिली ताजा धमकी के मद्देनजर मुंबई पुलिस ने अभिनेता की सुरक्षा बढ़ा दी है। गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले के मुख्य आरोपी बिश्नोई को जेल के अंदर एक साक्षात्कार में यह धमकी देते हुए देखा गया था कि सलमान को माफी मांगनी चाहिए या परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहना चाहिए।
उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष जून में अभिनेता को एक अहस्ताक्षरित पत्र मिला था जिसमें कहा गया था कि उनकी मौत भी गायक मूसेवाला की तरह होगी। धमकी के बाद सलमान को वाई प्लस सुरक्षा दी गई और बंदूक का लाइसेंस भी दिया गया। अभिनेता ने भी अपने घर के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी है।
ताजा जानकारी के अनुसार अभिनेता को मुंबई पुलिस की रक्षा शाखा ने सुरक्षा दी है साथ ही स्थानीय बांद्रा पुलिस के अधिकारी भी उनकी सुरक्षा पर नजर रखे हुए हैं। सूत्रों ने बताया कि मुंबई पुलिस बिश्नोई के साक्षात्कार की जांच कर रही है और उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर सकती है।
![]() |
Advt |
![]() |
Advt |
0 टिप्पणियाँ