जौनपुर: पुरातन छात्रों को अपने स्कूलों में एक बार जरूर जाना चाहिए:श्याम मोहन | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। उत्तर प्रदेश के मूल निवासी व हैदराबाद के प्रख्यात समाज सेवक एवं युवा उद्यमी श्याम मोहन यादव का शुक्रवार को जिले में आगमन हुआ। श्री यादव ने वर्ष 1995 में बीआरपी इंटर कॉलेज में पढ़ाई की थी। उन्हें अपने कॉलेज से भावनात्मक लगाव था। इसी क्रम में वे कॉलेज के परिसर में पहुंचकर प्रधानाचार्य डॉ सुभाष चन्द्र सिंह से मुलाकात की और कालेज के विकास पर प्रसन्नता जताई।
इसी क्रम में शीर्ष उद्योगपति व प्रख्यात समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह, केराकत के पूर्व विधायक दिनेश चौधरी आदि से मुलाकात की। गौरतलब है श्याम मोहन यादव तेलंगाना में अपनी टीम के माध्यम से लोगों की मदद करते हैं। खासकर उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों के समस्याओं के समाधान में अहम भूमिका निभाते हैं। यूपी-बिहार के लोगों के ट्रेन संबंधी समस्याओं को लेकर काफी संघर्ष कर रहे हैं।
इस संबंध में वे रेल मंत्री समेत कई अधिकारियों से मुलाकात कर चुके हैं। भ्रमण के दौरान श्याम मोहन यादव ने कहा कि जनपद से भावनात्मक लगाव है। यहां पर अध्ययन करने के कारण यह मुझे घर जैसा लगता है। सभी पुरातन छात्रों को अपने कालेजो, स्कूलों में जाना चाहिए। दूसरे प्रदेशों में उच्च पद पर और व्यवसाय के क्षेत्र में आगे बड़े लोगों को स्कूल कालेजों के विकास में अपना थोड़ा योगदान देना चाहिए और छात्रों को अपनी संघर्ष की कहानी से अवगत कराना चाहिए। उन्होंने कहा कि रोजी रोटी की तलाश में दूसरे प्रदेश में गए हैं उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। मुंबई ,दिल्ली, सूरत ,तेलंगाना आदि शहरों में रहने वाले हिंदी भाषियों को घर आने के लिए ट्रेनों में टिकट नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि हम अपने स्तर से तो लड़ाई मेल सुविधा के लिए लड़ रहे हैं। उत्तर प्रदेश के जनप्रतिनिधि खासकर सांसदों को किस दिशा में रेल मंत्री से बातचीत कर उचित कदम उठाना चाहिए। इस अवसर शिक्षाविद् डॉक्टर बृजेश यदुवंशी, दिलीप शुक्ला, बबलू यादव, रविकांत यादव, धनंजय पांडे, गोपाल पांडे आदि उपस्थित रहे।
![]() |
| Advt |
![]() |
| Advt |
![]() |
| विज्ञापन |


.jpeg)

%20%20Katghara,%20Sadar,%20Jaunpur%20%20PRESIDENTFOUNDER%20DR.%20SURYA%20BHAN%20YADAV%20U.S.A.%20%20CBSE%20Affi.%20No.%202132420%20School%20Code%2070663%20%20The%20Academy%20Runby%20America.jpg)
%20Jaunpur%20%20%E0%A4%95%E0%A4%AE%E0%A4%B2%E0%A4%BE%20%E0%A4%A8%E0%A5%87%E0%A4%B9%E0%A4%B0%E0%A5%82%20%E0%A4%87%E0%A4%82%E0%A4%9F%E0%A4%B0%20%E0%A4%95%E0%A5%89%E0%A4%B2%E0%A5%87%E0%A4%9C%20%20%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%A5%E0%A4%AE%20%E0%A4%B6%E0%A4%BE%E0%A4%96%E0%A4%BE%20%E0%A4%85%E0%A4%95%E0%A4%AC%E0%A4%B0%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0-%E0%A4%86%E0%A4%A6%E0%A4%AE%20(%E0%A4%A8%E0%A4%BF%E0%A4%95%E0%A4%9F%20%E0%A4%B6%E0%A5%80%E0%A4%A4%E0%A4%B2%E0%A4%BE%20%E0%A4%9A%E0%A5%8C%E0%A4%95%E0%A4%BF%E0%A4%AF%E0%A4%BE%E0%A4%82%20%E0%A4%A7%E0%A4%BE%E0%A4%AE)%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%A4%E0%A5%80%E0%A4%AF%20%E0%A4%B6%E0%A4%BE%E0%A4%96%E0%A4%BE%20%E0%A4%95%E0%A4%BE%E0%A4%A6%E0%A5%80%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0-%E0%A4%95%E0%A5%8B%E0%A4%B9%E0%A4%A1%E0%A4%BC%E0%A4%BE%20(%E0%A4%A8%E0%A4%BF%E0%A4%95%E0%A4%9F%20%E0%A4%9C%E0%A4%AE%E0%A5%80%E0%A4%A8%20%E0%A4%AA%E0%A4%95%E0%A4%A1.jpg)
