जौनपुर: शीतला चौकियां धाम में भक्तो का उमड़ा जनसैलाब | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

  • राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव खेल युवा कल्याण विभाग मंत्री ने शीतला चौकियां धाम में मत्था टेका
  • भारी पुलिस फोर्स सुरक्षा में तैनात



जौनपुर। पूर्वांचल की आस्था केंद्र शक्तिपीठ शीतला चौकियां धाम में नवरात्रि के तीसरे दिन शक्ति स्वरूपा मां शीतला माता जी का भक्तजन दर्शन पूजन करते हुए नजर आए आज वासंतिक नवरात्र के तीसरे दिन मां के नौ रूपों में तृतीय स्वरूप माता चंद्रघंटा का है। 

भोर साढ़े चार बजे मुख्य पुजारी शिवकुमार पंडा ने मां की भव्य मंगला आरती किया। तत्पश्चात दर्शन पूजन के लिए मंदिर का कपाट खोल दिया गया।श्रद्धालु पहले से ही कतार लगाकर दर्शन के लिए खड़े रहे। कपाट खुलते ही मां के जयकारे से धाम गुंजायमान हो गया। इसके बाद दिनभर दर्शन पूजन का क्रम चलता रहा। दर्शनार्थी कतार में खड़े होकर दर्शन पूजन करते हुए नजर आए।  दर्शन के पश्चात पूर्वी, पश्चिमी  द्वार से श्रद्धालुओं को निकाला जाता रहा। 


श्रद्धालुओं ने कड़ाही करते हुए मां को हलवा, पुरी,नारियल चुनरी, माला फूल, ध्वजा, नेत्र आदि चढ़ावा चढ़ाया गया। सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात रही। नवरात्रि के तीसरे दिन राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने भी मां शीतला के चरणों में शीश नवाया। इस मौके पर शीतला चौकियां चौकी प्रभारी समेत अनेक थानों की फोर्स पीएसी के जवान चप्पे चप्पे पर मेला सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहे।








*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | लकी ड्रा आँफर कुछ दिन शेष है | वार्षिक लर्की ड्रा आँफर समारोह का आयो​जन 2 अप्रैल को है | विवे​क सेठ मोनू | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Advt




*Admission Open : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111,  9415349820, 94500889210 | NayaSaveraNetwork*
Advt



*Admission Open - Session: 2023-24 - Nursery to IX & XI - Streams Available: Maths, Bio, Commerce & Humanities | Admission form Available At the School Office | D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated | Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur  | Affiliation No.: 2131740 to CBSE New Dehli | Contact-9956972861, 9956973761*
विज्ञापन


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ