औरत! | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

औरत!

घर  को  घर  देखो  बनाती  है  औरत,

रंग - बिरंगे  फूल  खिलाती है  औरत।

न जाने  कितने  खेले गोंद   में  देवता,

उम्रभर औरों के लिए जीती है औरत।


लाज- हया धोकर  कुछ बैठे  हैं देखो,

कभी-कभी कीमत चुकाती है औरत।

जिद पर आए तो जीत लेती है मैदान,

झाँसी की रानी  बन  जाती  है औरत।


नारी को कमजोर तुम कभी न समझो,

मंगल- चाँद तक  वो  जाती  है औरत।

पाकर के मौत फिर से देती है जिन्दगी,

कितनी  शक्तिशाली   होती  है  औरत।


चुपचाप कितनी  सहती है वो  जिल्लत,

जमाने  का  गम  पी   जाती  है  औरत।

वो ताकत है देश की,ताकत है विश्व की,

पीठ  पर  वो  रोटी   पकाती  है  औरत।


औरत न होती तो समझो दुनिया न होती,

मन   को  सुकूँ   भी  तो  देती  है  औरत।


बुझा दो रिवाजों की जलती उस अग्नि को,

एक   देह  भर  ही  नहीं  होती  है  औरत।


रामकेश एम.यादव,

( रायल्टी प्राप्त कवि व लेखक), मुंबई


*# गुप्त रोग # धात रोग # शीघ्र पतन # लिकोरिया # बच्चेदानी में गांठ # नि:संतान # सभी रोगों का यूनानी एवं आयुर्वेदिक पद्धति द्वारा सफल इलाज # संपर्क करें - डॉ. मो. मिश्क़त खालिद गुप्त रोग विशेषज्ञ एवं कॉन्सलर (B.A.M.S {R.G.U.H.S. बैंगलोर} {F.R.S.M. [I.P.H.E.R. PUNE]} मोबाइल नंबर 9451976400, 9452016800  जी.के. हेल्थ केयर - उर्दू बाजार, रामलीला मैदान के आगे, फिरोशेपुर (गली के अंदर), जौनपुर*
विज्ञापन



*Admission Open 2023-24  तिलकधारी सिंह इण्टर कालेज, जौनपुर  दिनेश प्रताप सिंह - अध्यक्ष  सत्य प्रकाश सिंह - प्रबन्धक  डॉ. वीरेन्द्र प्रताप सिंह - प्रधानाचार्य  #NayaSaveraNetwork*
Advt



*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पायें लकी ड्रा कूपन | ज्योतिषि सलाह चाहे जहां से लें, पर असली रत्न गहना कोठी के यहां से ही लें | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790*
विज्ञापन

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ