नया सवेरा नेटवर्क
मुंबई। साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक राष्ट्रीय पंजीकृत संस्था नव कुंभ साहित्य सेवा संस्थान के तत्वाधान में शनिवार 25 मार्च एवं 26 मार्च 2023 को चैत्र नवरात्रि के उपलक्ष्य में भजन संध्या का आयोजन किया गया जिस का संचालन संस्था की सक्रिय सदस्य सीमा पांडे नयन ने किया।
संस्था के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी विनय शर्मा दीप ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन संस्थापक प्रीतम श्रावस्तवी, सह-संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार राही एवं सचिव धीरेंद्र वर्मा धीर ने किया।
आमंत्रित देवी भक्त साहित्यकारों एवं गीत कारों में जौनपुर उत्तर प्रदेश से रविंद्र कुमार शर्मा दीप, कल्लू राम स्नेही, प्रमोद कुमार प्रेमी,कासगंज से शिवम भारद्वाज अश्क, सुल्तानपुर से देवेंद्र प्रताप सिंह गुड्डू, हल्द्वानी उत्तराखंड से ललित भट्ट एवं रांची झारखंड से रंजना बरियार मुख्य रूप से उपस्थित थी।
उपस्थित सभी साहित्यकारों एवं गीतकारों ने अपने गीतों से फेसबुक लाइव से जुड़े श्रोता साहित्यकारों को मंत्रमुग्ध कर दिया।अंत में सीमा नयन ने उपस्थित सभी साहित्यकारों का आभार व्यक्त किया और संस्था द्वारा सभी साहित्यकारों को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन |
0 टिप्पणियाँ