जौनपुर: पावर हाउस पर पसरा सन्नाटा, पुलिस दे रही ड्यूटी | #NayaSaveraNetwork
![]() |
पॉवर हाउस की निगरानी करते पुलिस कर्मी। |
नया सवेरा नेटवर्क
विद्युत कर्मचारियों की हड़ताल से लोगों की बढ़ी समस्या
सिकरारा जौनपुर। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पॉवर हाउस के कर्मचारियों द्वारा हड़ताल पर चले जाने के कारण सिकरारा क्षेत्र की बिजली गुरूवार की शाम 5 बजे से काट दी गई है, जो अभी तक नहीं चालू हुई है। जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों के मोबाइल जवाब दे चुके हैं। मोबाइल चार्ज करने के लिए लोग इधर-उधर भटक रहे हैं। कुछ लोग पावर हाउस पर जा रहे हैं तो वहां पर पुलिस की ड्यूटी देखकर वापस लौट रहे हैं। शुक्रवार की सुबह 11 बजे के करीब जब वहां मीडिया की टीम स्थिति का जायजा लेने पहुंची, तो मौके पर सिकरारा थाना प्रभारी रमेश अपने पुलिस फोर्स के साथ मौजूद मिले। बिजली समस्या के विषय में पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि बिजली विभाग के कर्मचारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 16 मार्च सायंकाल से तीन दिवसीय हड़ताल पर हैं। जिसकी वजह से क्षेत्र की बिजली व्यवस्था बाधित हो गई है। यहां पर सुरक्षा की दृष्टिकोण से पुलिस तैनात की कर दी गई है, ताकि कोई भी शरारती तत्व तोड़फोड़ न करने पाए। उन्होंने यह भी बताया कि मेरे द्वारा सिकरारा के एसडीओ से बात करके कम से कम 2 घंटे के लिए बिजली सप्लाई की मांग की गई है। ताकि लोगों के इनवर्टर, टुल्लू पंप, समरसेबल, मोबाइल चार्ज हो जाए। वहीं पावर हाउस पर पहुंचे भाजपा नेता भोला सिंह भोले व विनोद सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि इस समस्या का जिम्मेदार कौन है, सरकार या कर्मचारी। 3 दिन तक जो हड़ताल रहेगी, इसके बिल का भुगतान कौन करेगा, सरकार या फिर कर्मचारी। फिलहाल बिजली विभाग के कर्मचारियों के हड़ताल के चलते विद्युत व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है।
![]() |
विज्ञापन |
![]() |
विज्ञापन |
![]() |
Advt |