जौनपुर: महिला होली मिलन कार्यक्रम में उड़े अबीर गुलाल | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: महिला होली मिलन कार्यक्रम में उड़े अबीर गुलाल | #NayaSaveraNetwork

राधा कृष्ण संग होली मिलन समारोह में शामिल महिलाएं।

नया सवेरा नेटवर्क

नगर की महिलाओं ने राधा कृष्ण के साथ खेली होली

शाहगंज जौनपुर। शाहगंज की महिलाओं द्वारा महिलाओं के लिए पहली बार बरसाने की होली के तर्ज पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे नगर की महिलाओं ने राधा- कृष्ण के साथ जमकर फूलों की होली खेली। इसके पहले आयोजकों में नगर पालिका अध्यक्ष गीता जायसवाल, गोपे·ार मंदिर से जुड़ी निदेशिका सुनीता अग्रवाल,  सिम्मी अग्रहरी, शोभा जायसवाल, बुलबुल अग्रहरी,रंजना सेठ,सपना अग्रहरी, कोमल अग्रवाल ,  निहारिका , निवेदिता, मीरा रानी आदि को बैच लगाकर होली की बधाई देने के साथ ही सम्मानित किया गया। कार्यक्रम आयोजिका खुशबू जायसवाल ने विशेष आभार व्यक्त किया। वहीं नगरपालिका अध्यक्ष गीता जायसवाल ने भी इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरा सहयोग दिया। इसके बाद युवतियों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें सोनाली जायसवाल, रूपम जायसवाल, सोनम जायसवाल,आदि प्रतिभागियों ने जीत हासिल कर पुरस्कार प्राप्त किया। वहीं होली मिलन समारोह में बरसाने की तर्ज पर अबीर गुलाल फूल आदि से होली खेलते भगवान कृष्ण राधा की झांकी प्रस्तुत की गई। जो उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया। साथी महिलाओं ने भगवान श्री कृष्ण राधा के साथ फूलों की जमकर होली खेली। वही आपस में भी अबीर गुलाल लगाकर होली के गीतों पर सभी युवतियों ने जमकर नृत्य किया और एक दूसरे को हैप्पी होली बोलती नजर आई। बताते चलें कि नगर के पुराना चौक स्थित गोपे·ार मंदिर में निहारिका ब्यूटी सैलून की डायरेक्टर खुशबू जायसवाल की देखरेख में नगर के महिलाओं ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया। होली खेलने का कार्यक्रम पहली बार आयोजित किया गया,जो पूरी तरह से  महिलाओं के लिए समर्पित था। होली मिलन समारोह को सफल बनाने में जिला महिला अध्यक्ष रीता जायसवाल, जेसीआई की निवर्तमान अध्यक्ष पूनम जायसवाल, वर्तमान अध्यक्ष संगीता जायसवाल,श्रद्धा सोनी,सीमा गुप्ता,निधि जायसवाल , रितु ,स्वाति गुप्ता, जायसवाल, रीता सोनी,ममता गुप्ता,राधा गुप्ता,राजश्री अग्रहरी, पिंकी सेठ, समृद्धि सेठ, नुपुर अग्रहरी, रानी  अग्रहरी,प्राची जायसवाल , प्रियांशी जायसवाल , मंजू अग्रहरी  नीलू अग्रहरी , आध्या जायसवाल ,स्वाति गुप्ता , शुभ लक्ष्मी अग्रहरि ,रश्मि साहू ,शैलजा वर्मा, अंकिता केसरी,मुस्कान मिश्रा, तनु जायसवाल,सीमा जायसवाल,अनीता जायसवाल, आरोही गुप्ता, बैजनाथ अग्रहरी, शशांक शेखर मोदनवाल ,ऋषिराज जायसवाल,सहित अन्य लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सभी के प्रति खुशबू जायसवाल ने आभार व्यक्त किया।

*Admission Open 2023-24  तिलकधारी सिंह इण्टर कालेज, जौनपुर  दिनेश प्रताप सिंह - अध्यक्ष  सत्य प्रकाश सिंह - प्रबन्धक  डॉ. वीरेन्द्र प्रताप सिंह - प्रधानाचार्य  #NayaSaveraNetwork*
Advt


*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पायें लकी ड्रा कूपन | ज्योतिषि सलाह चाहे जहां से लें, पर असली रत्न गहना कोठी के यहां से ही लें | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790*
विज्ञापन


*Admission Open : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111,  9415349820, 94500889210 | NayaSaveraNetwork*
विज्ञापन

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ