वाराणसी: राम दरबार की स्थापना संग शुरू हुआ अखंड पाठ | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
वाराणसी। श्री काशी विश्वनाथ धाम के चौक परिसर में बुधवार को अखंड मानस पाठ का आयोजन किया गया। रामनवमी के उपलक्ष में संगीतमय पाठ की शुरुआत राम दरबार की स्थापना से हुई। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिविधान से पूजन अर्चन करने के पश्चात अखंड पाठ आरंभ हुआ। व्यासपीठ पर पं प्रेम प्रकाश दुबे विराजमान हुए। मुख्य यजमान विधायक नीलकंठ तिवारी और मंडलायुक्त डा. कौशल राज शर्मा रहे। पाठ की पूर्णाहुति 30 मार्च को होगी।