![]() |
फाइल फोटो डॉ.आलोक। |
नया सवेरा नेटवर्क
सुइथाकलां जौनपुर। क्षेत्र के राजकीय पशु चिकित्सालय अढ़नपुर में तैनात पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ आलोक कुमार सिंह 16 मार्च को जानवरों में पैराजीवियों से होने वाले रोगों के अत्याधुनिक तरीके से निदान के लिए प्रशिक्षित होंगे। उक्त प्रशिक्षण गुरूवार को अयोध्या कुमारगंज स्थित आचार्य नरेंद्र देव कृषि वि·ा विद्यालय में दिया जाएगा। मामले में डॉ आलोक सिंह ने बताया कि इस प्रशिक्षण से पशुओं में पैराजीवियों से होने वाले रोगों का अत्याधुनिक तरीके से निदान किया जा सकेगा। गौरतलब हो कि उक्त प्रशिक्षण में प्रतिभाग करने के लिए प्रत्येक जिले से एक एक पशु चिकित्सकों को नामित किया जाना था। जिसके क्रम में जिले से डॉ आलोक सिंह को नामित किया गया है।
![]() |
Advt |
![]() |
Advt |
0 टिप्पणियाँ