 |
मतदान केंद्र के लिए रवाना होतीं पोलिंग पार्टियां। |
नया सवेरा नेटवर्क
सुइथाकलां जौनपुर। स्थानीय विकास खण्ड के ग्राम पंचायत सवायन के रिक्त ग्राम प्रधान पद पर गुरूवार को होने वाले उपचुनाव के लिए विकास खण्ड मुख्यालय से बुधवार अपरान्ह में पोलिंग पार्टियाँ रवाना हो गयी। उपचुनाव में कुल पाँच बूथों पर मतदान किए जाएंगे। बुधवार अपरान्ह विकास खण्ड मुख्यालय से उक्त ग्राम पंचायत में रिक्त प्रधान पद पर मतदान कराने के लिए पोलिंग पार्टियाँ बूथों के लिए चुनाव सामग्री के साथ रवाना हो गई। सहायक निर्वाचन अधिकारी एडीओ आईएसबी सुरेन्द्र नाथ ने बताया कि उक्त पद के लिए गुरूवार को होने वाले मतदान के लिए जूनियर हाई स्कूल सवायन को मतदान केन्द्र बनाया गया है। कुल पाँच बूथ बनाए गए है। जिस पर कुल 3853 मतदाता अपने मतदान का उपयोग करेंगे। उपचुनाव सकुशल सम्पन्न कराने सम्बन्धी सारी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। कुल 6 पार्टियाँ बनायी गई है,जिसमें एक को रिजर्ब में रखते हुए पांच को रवाना किया गया। निष्पक्ष और शान्तिपूर्ण चुनाव के लिए पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बल लगाए गए हैं। मतदान सुबह सात बजे से सांय पांच बजे तक होगा।
 |
विज्ञापन |
 |
Advt |
,%20FARIDPUR,%20MAHARUPUR,%20JAUNPUR%20%20MO.%209415234208,%209839155647,%209648531617%20%20%23NayaSaveraNetwork.jpg) |
विज्ञापन
|
0 टिप्पणियाँ