नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में 'मिशन रोजगार' के अन्तर्गत विधानसभा क्षेत्र शाहंगज में 19 मार्च को प्रात: 10 बजे से जिला सेवायोजन कार्यालय एवं कौशल विकास मिशन के संयुक्त तत्वाधान में रोजगार का आयोजन रामलीला मैदान तहसील शाहगंज में किया गया है। जिसमें निजी क्षेत्र की 12 से अधिक कम्पनियों द्वारा एक हजार से अधिक योग्यतानुसार पदों पर साक्षात्कार के माध्यम से भर्ती की जायेंगी। जिला सेवायोजन अधिकारी राजीव कुमार सिंह एवं सहायक सेवायोजन अधिकारी शशिकांत सरोज ने बताया कि रोजगार मेला में सम्मिलित होने के लिए अभ्यर्थियों को अपने साथ समस्त शैक्षिक प्रमाण पत्रों की छायाप्रति आईडी प्रूफ सहित प्रतिभाग कर सकते हैं।
 |
Advt |
,%20FARIDPUR,%20MAHARUPUR,%20JAUNPUR%20%20MO.%209415234208,%209839155647,%209648531617%20%20%23NayaSaveraNetwork.jpg) |
विज्ञापन |
 |
विज्ञापन
|
0 टिप्पणियाँ