नया सवेरा नेटवर्क
कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं संग हुई चर्चा
मछलीशहर जौनपुर। स्थानीय नगर के मीरपुर तिराहे पर कमला हॉस्पिटल के हॉल में विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने विहिप कार्यकर्ताओ के साथ बैठक कर आगामी रणनीति कार्यक्रम में चर्चा की गई। कार्यक्रम की शुरूआत राम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर हुई। इसके बाद गणेश वंदना भी की गई। बैठक में उपस्थित जिलाध्यक्ष राम सहाय पांडेय ने मछलीशहर प्रखंड के बदलापुर, महराजगंज, सुजानगंज, मुंगराबादशाहपुर, बरसठी, मडि़याहूं, रामनगर के पदाधिकारीयो से विहिप के स्थापना दिवस से लेकर आगामी कार्यक्रम होली, रविदास जयंती, स्नानपर्व, नवरात्रि सहित अन्य त्योहारों पर होने वाले कार्यक्रमों पर चर्चा की। प्रान्तसह मंत्री गोपाल जायसवाल ने सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं दायित्व की घोषणा भी की। इसके अलावा हिन्दू धर्म से अन्य धर्म मे जाने वालों की जानकारी भी एकत्रित करने की बात कही। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि डॉ आर बी चौहान ने विहिप के अन्नदान सहित सभी कार्यो की सराहना की। बैठक में राजेश उमरवैश्य, विकास अग्रहरि, अरविंद मौर्य, वासु अग्रहरि, विवेक गुप्ता, राहुल त्रिपाठी सहित महिला दुर्गा वाहिनी की सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन |
0 टिप्पणियाँ