शिवराज ने नड्डा से की मुलाकात | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मध्यप्रदेश के मुख्मयंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुलाकात कर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। श्री चौहान ने दिल्ली में कल रात मुलाकात के बाद ट्वीट किया है। श्री चौहान ने बताया कि उन्होंने श्री नड्डा से सौजन्य भेंट कर राज्य में चल रही विकास यात्रा, विभिन्न योजनाओं और राजनैतिक गतिविधियों की जानकारी दी।
इस दौरान सीएम जनसेवा अभियान, सीएम जनसेवा मित्र और अन्य कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी बताया गया। मुख्यमंत्री के मुताबिक उन्हें श्री नड्डा का स्नेहपूर्वक और सार्थक मार्गदर्शन मिला। राज्य में इस वर्ष के अंत में विधानसभा चुनाव भी होने वाले हैं।
![]()  | 
| विज्ञापन | 
![]()  | 
| विज्ञापन | 
![]()  | 
| विज्ञापन | 

,%20FARIDPUR,%20MAHARUPUR,%20JAUNPUR%20%20MO.%209415234208,%209839155647,%209648531617%20%20%23NayaSaveraNetwork.jpg)

