जौनपुर: उद्योग व्यापार मण्डल ने सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन | #NayaSaveraNetwork
![]() |
सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपते व्यापार मंडल के लोग। |
नया सवेरा नेटवर्क
28 फरवरी के फुटपाथ मेले को लेकर मिला प्रतिनिधिमंडल
अतिक्रमण विरोधी अभियान से अलग रखने की हुई मांग
जौनपुर। शनिवार को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल का प्रतिनिधिमण्डल सिटी मजिस्ट्रेट देवेन्द्र सिंह से शहर कोतवाली में मिला। प्रतिनिधिमण्डल की अगुवाई कर रहे जिलाध्यक्ष श्रवण जायसवाल ने कहा कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 28 फरवरी को लगने वाले फुटपाथ मेले को अतिक्रमण विरोधी अभियान से अलग रखा जाय। उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट को अवगत कराते हुए कहा कि व्यापारियों द्वारा प्रतिवर्ष 28 फरवरी को सालभर का रहतिया बिक्री कार्यक्रम नगर के दुकानदार फुटपाथ पर लगाकर अपने सामानों की बिक्री करते हैं। चूंकि यह परम्परा पिछले कई वर्षों से चली आ रही है। इस बाजार से दुकानदारों को लाभ तो होता ही है वहीं इस बाजार से दूसरा लाभ गरीब व गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले आम लोगों के लिये लाभप्रद होता है। इस परम्परा को जीवित रखना हम सभी की प्रमुख जिम्मेदारी है। प्रशासन को व्यापार मण्डल ने इस आशय से अवगत कराया है कि प्रशासन अपनी चाक चौबन्द व्यवस्था रखे तथा ऊहापोह की स्थिति न पैदा हो। उक्त मेले की वजह से नगर में उस दिन जाम की स्थिति पैदा हो जाती है जिससे आम जनमानस को समस्या का सामना न करना पड़े इसलिये यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करना भी प्रशासन की प्रमुख जिम्मेदारी होगी। इस मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट ने समस्त व्यापारियों व प्रतिनिधिगणों को आ·ास्त करते हुए कहा कि कोई भी व्यापारी फिक्र न करें। प्रशासन उनके साथ इस परम्परा को जीवित रखने में पूर्णत: सहयोग करेगा। इस अवसर पर अमरनाथ मोदनवाल, अवधेश कुमार श्रीवास्तव, अमर बहादुर सेठ, राजेश यादव, इरफान मंसूरी, संकेत साहू, राजेश गुप्ता, रेयाजुद्दीन अलवी, विरेन्द्र कुमार, मो. आमिर, संतोष जायसवाल, बृजेश जायसवाल, पवन गुप्ता सहित तमाम व्यापारी मौजूद रहे।
![]() |
| विज्ञापन |

![*# गुप्त रोग # धात रोग # शीघ्र पतन # लिकोरिया # बच्चेदानी में गांठ # नि:संतान # सभी रोगों का यूनानी एवं आयुर्वेदिक पद्धति द्वारा सफल इलाज # संपर्क करें - डॉ. मो. मिश्क़त खालिद गुप्त रोग विशेषज्ञ एवं कॉन्सलर (B.A.M.S {R.G.U.H.S. बैंगलोर} {F.R.S.M. [I.P.H.E.R. PUNE]} मोबाइल नंबर 9451976400, 9452016800 जी.के. हेल्थ केयर - उर्दू बाजार, रामलीला मैदान के आगे, फिरोशेपुर (गली के अंदर), जौनपुर* *# गुप्त रोग # धात रोग # शीघ्र पतन # लिकोरिया # बच्चेदानी में गांठ # नि:संतान # सभी रोगों का यूनानी एवं आयुर्वेदिक पद्धति द्वारा सफल इलाज # संपर्क करें - डॉ. मो. मिश्क़त खालिद गुप्त रोग विशेषज्ञ एवं कॉन्सलर (B.A.M.S {R.G.U.H.S. बैंगलोर} {F.R.S.M. [I.P.H.E.R. PUNE]} मोबाइल नंबर 9451976400, 9452016800 जी.के. हेल्थ केयर - उर्दू बाजार, रामलीला मैदान के आगे, फिरोशेपुर (गली के अंदर), जौनपुर*](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEhnnVRb5MHPVoivJpn1-hAQqTE8q_Tk2y-pWWInGe6VyCugFoUDMfWg_v4awuw2mS81g3nl7o48TjhvhFhEWdYQnCiVim_-gUZpo1Rj1qx0YWcS1Zdg9HwEWqbFNNMp70-tPmtXrf_vOOoQPJkvG2SAmpAfereSoAK72v1RlzddDuIqfiORB1jU_79h/w320-h161-rw/%23%20%E0%A4%97%E0%A5%81%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%A4%20%E0%A4%B0%E0%A5%8B%E0%A4%97%20%23%20%E0%A4%A7%E0%A4%BE%E0%A4%A4%20%E0%A4%B0%E0%A5%8B%E0%A4%97%20%23%20%E0%A4%B6%E0%A5%80%E0%A4%98%E0%A5%8D%E0%A4%B0%20%E0%A4%AA%E0%A4%A4%E0%A4%A8%20%23%20%E0%A4%B2%E0%A4%BF%E0%A4%95%E0%A5%8B%E0%A4%B0%E0%A4%BF%E0%A4%AF%E0%A4%BE%20%23%20%E0%A4%AC%E0%A4%9A%E0%A5%8D%E0%A4%9A%E0%A5%87%E0%A4%A6%E0%A4%BE%E0%A4%A8%E0%A5%80%20%E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%82%20%E0%A4%97%E0%A4%BE%E0%A4%82%E0%A4%A0%20%23%20%E0%A4%A8%E0%A4%BF%E0%A4%B8%E0%A4%82%E0%A4%A4%E0%A4%BE%E0%A4%A8%20%23%20%E0%A4%B8%E0%A4%AD%E0%A5%80%20%E0%A4%B0%E0%A5%8B%E0%A4%97%E0%A5%8B%E0%A4%82%20%E0%A4%95%E0%A4%BE%20%E0%A4%AF%E0%A5%82%E0%A4%A8%E0%A4%BE%E0%A4%A8%E0%A5%80%20%E0%A4%8F%E0%A4%B5%E0%A4%82%20%E0%A4%86%E0%A4%AF%E0%A5%81%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A5%87%E0%A4%A6%E0%A4%BF%E0%A4%95%20%E0%A4%AA%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%A7%E0%A4%A4%E0%A4%BF%20%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A4%BE%20%E0%A4%B8%E0%A4%AB%E0%A4%B2%20%E0%A4%87%E0%A4%B2%E0%A4%BE%E0%A4%9C%20%23%20%E0%A4%B8%E0%A4%82%E0%A4%AA%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%95%20%E0%A4%95%E0%A4%B0%E0%A5%87%E0%A4%82%20-%20%E0%A4%A1%E0%A5%89.%20%E0%A4%AE%E0%A5%8B.%20%E0%A4%AE%E0%A4%BF%E0%A4%B6%E0%A5%8D%E0%A4%95%E0%A4%BC%E0%A4%A4%20%E0%A4%96%E0%A4%BE%E0%A4%B2%E0%A4%BF%E0%A4%A6%20%E0%A4%97%E0%A5%81%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%A4%20%E0%A4%B0%E0%A5%8B%E0%A4%97%20%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%B6%E0%A5%87%E0%A4%B7%E0%A4%9C%E0%A5%8D%E0%A4%9E%20%E0%A4%8F%E0%A4%B5%E0%A4%82%20%E0%A4%95%E0%A5%89%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%B8%E0%A4%B2%E0%A4%B0%20(B.A.M.S%20%7BR.G.U.H.S.%20%E0%A4%AC%E0%A5%88%E0%A4%82%E0%A4%97%E0%A4%B2%E0%A5%8B%E0%A4%B0%7D%20%7BF.R.S.M..jpeg)

