BREAKING

जौनपुर: पुलिस ने तीन पशु तस्कर को किया गिरफ्तार,असलहा बरामद | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

शाहगंज जौनपुर। मवेशियों का वध कर प्रतिबंधित मांस की तस्करी करने वाले तीन पशु तस्करों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर मौके से एक मवेशी व वध के लिए उपयोग में लाये जाने वाले सामान के साथ कारतूस व असलहा बरामद किया।  कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के विरु द्ध सम्बन्धित धारा में मुकदमा पंजीकृत कर चालान न्यायालय भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार उप निरीक्षक विरेन्द्र गौड अपने हमराहियों के साथ मंगलवार की दोपहर क्षेत्र में चक्रमण पर थे तभी मंगलवार की शाम 3 बजे मुखिबर से सूचना मिली कि अरंद गांव स्थित कब्रिास्तान के पीछे ढाक के जंगल में कुछ लोग गोवंशीय पशुओं का वध कर गोमांस को विक्रय करने की तैयारी कर रहे हैं। सूचना पर सक्रियता दिखाते हुए कोतवाली पुलिस ने मौके पर दबिश देकर मौके से जिन्दा एक पशु व एक अदद लकड़ी का ठीहा, तीन धारदार चाकू ,  एक रेती, नायलॉन की रस्सी व 315 बोर का तमंचा व एक कारतूस सहित अभियुक्त मोहम्मद शाकिब पुत्र मिस्टर निवासी अरंद व इसराइल व नन्हे उर्फ  नन्हे पुत्रगण सुबराती निवासी ढंढवारा खुर्द थाना शाहगंज को गिरफ्तार कर लिया गया। कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के विरु द्ध धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम 3/25आर्म एक्ट अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर चालान न्यायालय भेज दिया।

*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पायें लकी ड्रा कूपन | ज्योतिषि सलाह चाहे जहां से लें, पर असली रत्न गहना कोठी के यहां से ही लें | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790*
विज्ञापन



*Admission Open : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111,  9415349820, 94500889210 | NayaSaveraNetwork*
विज्ञापन



*Admission Open : UMANATH SINGH HIGHER SECONDARY SCHOOL | SHANKARGANJ (MAHARUPUR), FARIDPUR, MAHARUPUR, JAUNPUR | MO. 9415234208, 9839155647, 9648531617 | NayaSaveraNetwork*
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें