जौनपुर: रंजिश में दो भाईयों को चाकू मार कर किया घायल | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
सिरकोनी जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के शंकरगंज बाजार में बुधवार को कालेज की रंजिश में चाकू मारकर दो सगे भाइयों को घायल कर दिया। आरोपी तीनो सगे भाई है। वे पड़ोस के गांव के रहने वाले हैं। महरु पुर गांव निवासी रिशु सिंह तथा शुभम सिंह पुत्रगण बृजेश सिंह का कुछ दिन पूर्व कालेज में पड़ोसी गांव मिसिरपुर के एक युवक से कहा सुनी हो गयी थी। उसको लेकर कुछ तनाव चल रहा था। बुधवार को महरु पुर गांव से एक बारात सुल्तानपुर जनपद गयी थी। रिशु तथा उसका भाई शुभम बारात नही गए थे। वे दोनों किसी कार्य से उक्त बाजार में आये थे। बाजार में जिस युवक से रंजिश थी वहां पर उसके दो भाई आकर चाकुओं से दोनों पर हमला कर दिये। दोनों को शरीर मंे कई जगह चाकू लग गया जिससे दोनों गिर पड़े। लोगों के शोर मचाने पर आरोपी भाग निकले। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच कर घायलो को जिला चिकित्सालय भिजवाया। उसके बाद आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए ताबड़तोड़ दबिश देना शुरू कर दिया। थानाध्यक्ष राजाराम द्विवेदी ने बताया युवकों को चाकू मारा गया है। कारण की पूरी जानकारी अभी नही मिली है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
![]() |
Ad |