जौनपुर: पुलिस अधीक्षक ने फ़ोर्स के साथ किया रूट मार्च | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
सीओ को अपराध पर मॉनिटिरंग करने का निर्देश
खेतासराय जौनपुर। जिले के नवागत एसपी डॉ.अजय पाल शर्मा अचानक खेतासराय पहुँचे। आमद की भनक लगते ही डीएसपी शाहगंज भी आ गए। एसओ के साथ क़स्बे में उन्होंने मार्च कर सुरक्षा का जायजा लिया। थानाध्यक्ष को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि जरायम पर किसी तरह की कोताही बर्दाश्त नही की जाएगी। एसपी के जाने के बाद मातहतों ने राहत की सांस ली। देर शाम पहुँचे पुलिस अधीक्षक पुलिस बूथ पर पहुँचे, मातहतों के साथ क़स्बे में भ्रमण किया। हालांकि उन्होंने नगर वासियों से कोई संवाद नही किया। पूरे मार्च के दौरान एसओ यजुर्वेन्द्र सिंह से जानकारी लेते दिखे। उन्होंने गंभीरता से यहाँ की सुरक्षा व्यवस्था, अपराध और टॉपटेन गैंगेस्टर के बारे में जरूरी जानकारी हासिल किया। हिदायत दिया कि अपराध के रोकथाम में किसी तरह की कोताही नही होनी चाहिए। नवागत एसपी पूरे सर्किल क्षेत्र का दौरा कर चुके है, जिसमे खेतासराय अभी तक नही पहुँचे थे। साथ मे चल रहे सीओ चोब सिंह को निर्देशित करते हुए कहा कि अपराध पर मॉनिटिरंग करें। मार्च में थानाध्यक्ष यजुर्वेन्द्र सिंह, मंहगू यादव, हरिशंकर यादव, सुभाष यादव, कांस्टेबल संदीप कुमार सिंह, राजकुमार यादव, योगेश यादव सहित पुलिस के जवान शामिल रहे।
![]() |
| विज्ञापन |

![*# गुप्त रोग # धात रोग # शीघ्र पतन # लिकोरिया # बच्चेदानी में गांठ # नि:संतान # सभी रोगों का यूनानी एवं आयुर्वेदिक पद्धति द्वारा सफल इलाज # संपर्क करें - डॉ. मो. मिश्क़त खालिद गुप्त रोग विशेषज्ञ एवं कॉन्सलर (B.A.M.S {R.G.U.H.S. बैंगलोर} {F.R.S.M. [I.P.H.E.R. PUNE]} मोबाइल नंबर 9451976400, 9452016800 जी.के. हेल्थ केयर - उर्दू बाजार, रामलीला मैदान के आगे, फिरोशेपुर (गली के अंदर), जौनपुर* *# गुप्त रोग # धात रोग # शीघ्र पतन # लिकोरिया # बच्चेदानी में गांठ # नि:संतान # सभी रोगों का यूनानी एवं आयुर्वेदिक पद्धति द्वारा सफल इलाज # संपर्क करें - डॉ. मो. मिश्क़त खालिद गुप्त रोग विशेषज्ञ एवं कॉन्सलर (B.A.M.S {R.G.U.H.S. बैंगलोर} {F.R.S.M. [I.P.H.E.R. PUNE]} मोबाइल नंबर 9451976400, 9452016800 जी.के. हेल्थ केयर - उर्दू बाजार, रामलीला मैदान के आगे, फिरोशेपुर (गली के अंदर), जौनपुर*](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEhnnVRb5MHPVoivJpn1-hAQqTE8q_Tk2y-pWWInGe6VyCugFoUDMfWg_v4awuw2mS81g3nl7o48TjhvhFhEWdYQnCiVim_-gUZpo1Rj1qx0YWcS1Zdg9HwEWqbFNNMp70-tPmtXrf_vOOoQPJkvG2SAmpAfereSoAK72v1RlzddDuIqfiORB1jU_79h/w320-h161-rw/%23%20%E0%A4%97%E0%A5%81%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%A4%20%E0%A4%B0%E0%A5%8B%E0%A4%97%20%23%20%E0%A4%A7%E0%A4%BE%E0%A4%A4%20%E0%A4%B0%E0%A5%8B%E0%A4%97%20%23%20%E0%A4%B6%E0%A5%80%E0%A4%98%E0%A5%8D%E0%A4%B0%20%E0%A4%AA%E0%A4%A4%E0%A4%A8%20%23%20%E0%A4%B2%E0%A4%BF%E0%A4%95%E0%A5%8B%E0%A4%B0%E0%A4%BF%E0%A4%AF%E0%A4%BE%20%23%20%E0%A4%AC%E0%A4%9A%E0%A5%8D%E0%A4%9A%E0%A5%87%E0%A4%A6%E0%A4%BE%E0%A4%A8%E0%A5%80%20%E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%82%20%E0%A4%97%E0%A4%BE%E0%A4%82%E0%A4%A0%20%23%20%E0%A4%A8%E0%A4%BF%E0%A4%B8%E0%A4%82%E0%A4%A4%E0%A4%BE%E0%A4%A8%20%23%20%E0%A4%B8%E0%A4%AD%E0%A5%80%20%E0%A4%B0%E0%A5%8B%E0%A4%97%E0%A5%8B%E0%A4%82%20%E0%A4%95%E0%A4%BE%20%E0%A4%AF%E0%A5%82%E0%A4%A8%E0%A4%BE%E0%A4%A8%E0%A5%80%20%E0%A4%8F%E0%A4%B5%E0%A4%82%20%E0%A4%86%E0%A4%AF%E0%A5%81%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A5%87%E0%A4%A6%E0%A4%BF%E0%A4%95%20%E0%A4%AA%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%A7%E0%A4%A4%E0%A4%BF%20%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A4%BE%20%E0%A4%B8%E0%A4%AB%E0%A4%B2%20%E0%A4%87%E0%A4%B2%E0%A4%BE%E0%A4%9C%20%23%20%E0%A4%B8%E0%A4%82%E0%A4%AA%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%95%20%E0%A4%95%E0%A4%B0%E0%A5%87%E0%A4%82%20-%20%E0%A4%A1%E0%A5%89.%20%E0%A4%AE%E0%A5%8B.%20%E0%A4%AE%E0%A4%BF%E0%A4%B6%E0%A5%8D%E0%A4%95%E0%A4%BC%E0%A4%A4%20%E0%A4%96%E0%A4%BE%E0%A4%B2%E0%A4%BF%E0%A4%A6%20%E0%A4%97%E0%A5%81%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%A4%20%E0%A4%B0%E0%A5%8B%E0%A4%97%20%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%B6%E0%A5%87%E0%A4%B7%E0%A4%9C%E0%A5%8D%E0%A4%9E%20%E0%A4%8F%E0%A4%B5%E0%A4%82%20%E0%A4%95%E0%A5%89%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%B8%E0%A4%B2%E0%A4%B0%20(B.A.M.S%20%7BR.G.U.H.S.%20%E0%A4%AC%E0%A5%88%E0%A4%82%E0%A4%97%E0%A4%B2%E0%A5%8B%E0%A4%B0%7D%20%7BF.R.S.M..jpeg)

