जौनपुर: किसानों व मजदूरों को सरकार दे रही योजनाओं का लाभ:दिनेश | #NayaSaveraNetwork
![]() |
कार्यकर्ता बैठक को संबोधित करते प्रभारी मंत्री। |
नया सवेरा नेटवर्क
प्रभारी मंत्री ने पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं में भरा जोश
जौनपुर। भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सीहीपुर पर हुई। मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह, पुष्पराज सिंह व विधायकगण रमेश मिश्रा, रमेश सिंह, आरके पटेल, एमएलसी विद्यासागर सोनकर व बृजेश सिंह प्रिंशु ने संयुक्त रूप से डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पण्डित दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरु आत की गई। उसके उपरांत मुख्य अतिथि को जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने पुष्प गुच्छ, स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्र देकर स्वागत किया। स्वागत भाषण पूर्व प्रदेश महामंत्री, पूर्व सांसद और वर्तमान में विधान परिषद सदस्य विद्यासागर सोनकर ने किया। मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि देश में मोदी और प्रदेश में योगी ने गरीब, किसान और मजदूरों के लिए जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं, जिसका उन्हें सीधा लाभ मिल रहा है। पार्टी को मजबूत करने के लिए पार्टी को आत्मसात करना होगा तभी हम संगठन के हित में चिंतन कर सकते हैं और यही चिंतन के कारण ही आज भाजपा वि·ा की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। संचालन जिला महामंत्री सुशील मिश्रा ने किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री पीयूष गुप्ता, ई अमित श्रीवास्तव, सुनील तिवारी, अजय सिंह, राजेन्द्र श्रीवास्तव, मेहीलाल गौतम, जिला उपाध्यक्ष सुधाकर उपाध्याय, सन्तोष सिंह, संदीप सरोज, बृजेश सिंह, सुरेन्द्र विक्रम सिंह, जिला मंत्री रवींद्र सिंह राजू दादा, उमाशंकर सिंह, अभय राय, प्रमोद यादव, अवधेश यादव, विजय लक्ष्मी साहू, जयेश सिंह, महेंद्र प्रजापति, ओमप्रकाश सिंह, विपिन द्विवेदी, महिला आयोग के सदस्य शशि मौर्य, अंजना श्रीवास्तव, ब्लाक प्रमुख गण सुनील यादव मम्मन, विनय सिंह, धीरू सिंह, पूर्व जिला उपाध्यक्ष राम सिंह मौर्य, पूर्व जिला मंत्री भूपेंद्र सिंह, डीसीएफ चेयरमैन धनन्जय सिंह, जिला मीडिया प्रभारी आमोद सिंह, सिंद्धार्थ राय, रोहन सिंह, विनीत शुक्ला, शिवम पाल, मोर्चा के जिलाध्यक्ष गण नरेन्द्र उपाध्याय, अनिल गुप्ता, अजय सरोज, मेराज हैदर, प्रमोद प्रजापति, नीरज मौर्य, श्रीकृष्ण पाण्डेय, संजय सिंह आदि उपस्थित रहे।