नया सवेरा नेटवर्क
मुंबई। साहित्यिक सांस्कृतिक एवं सामाजिक पंजीकृत राष्ट्रीय संस्था नवकुंभ साहित्य सेवा संस्थान के तत्वाधान में रविवार दिनांक 12 फरवरी 2023 मुंबई की सुप्रसिद्ध कवियत्री सिंधवासनी तिवारी बैकुंठ की अध्यक्षता में एवं संस्था की सक्रिय सदस्या सीमा मिश्रा नयन के खूबसूरत संचालन में नवांकुर साहित्यकारों की उपस्थिति में भव्य कवि सम्मेलन संपन्न हुआ।
राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी विनय शर्मा दीप ने बताया कि आमंत्रित साहित्यकारों में श्रीमती सिंधवासिनी के साथ इटावा उत्तर प्रदेश से इच्छा पोरवाल एवं सोनभद्र उत्तर प्रदेश से विशेष अस्थाना विशू मुख्य रूप से उपस्थित थे।उपस्थित सभी साहित्यकारों ने अपनी खूबसूरत रचनाओं से पटल पर उपस्थित साहित्यकारों के दिलों में जगह बनाई और वाहवाही लूटी। अंत में संचालिका ने सभी का आभार व्यक्त किया और सहसंस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार राही द्वारा आमंत्रित साहित्यकारों को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।
 |
Ad |
 |
AD |
 |
विज्ञापन
|
0 टिप्पणियाँ