BREAKING

मुंबई: डॉ. दुबे का के. सी. कॉलेज में सम्मान | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

अकादमी के कार्याध्यक्ष बनने पर हिन्दी-विभाग का आयोजन 

मुंबई। के.सी. कॉलेज हिंदी-विभाग द्वारा प्रो. (डॉ.) शीतला प्रसाद दुबे के महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी के कार्याध्यक्ष बनने पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कॉलेज प्राचार्य डॉ. तेजश्री शानबाग एवं एचएसएनसी विश्वविद्यालय के परीक्षा एवं मूल्यांकन बोर्ड के निदेशक एम.एन. जस्टीन द्वारा सम्मान चिह्न एवं अभिनंदन पत्र भेंटकर डॉ. दुबे का सम्मान किया गया।


इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे पूर्व राज्य मंत्री, साईं बाबा शिर्डी ट्रस्ट के सदस्य एवं योगायतन ग्रुप के ओनर डॉ. राजेंद्र सिंह ने कहा कि डॉ. दुबे का दुबारा कार्याध्यक्ष बनना इस बात का प्रमाण है कि उन्होंने अपने पूर्ववर्ती कार्यकाल में अपनी कर्मठता से यह साबित करके दिखाया कि अकादमी क्या-क्या कर सकती है। दुबे जी की कार्यकुशलता का ही परिचायक है कि आज अकादमी की पहुंच महाराष्ट्र के सूदूर क्षेत्रों तक हो गई है और मुझे विश्वास है कि वे इस कार्यकाल में आकदमी को विश्व के कई देशों तक पहुंचाने में सफल साबित होंगे। अपने सम्मान से अभिभूत डॉ. शीतला प्रसाद दुबे ने कहा कि हमने पिछले कार्यकाल में कुछ प्रमुख निर्णय लिए थे और इस कार्यकाल में हम और बेहतर करने के लिए सतत रूप से प्रयास करेंगे।

मैं विश्वास दिलाता हूं कि महाराष्ट्र राज्य हिन्दी साहित्य अकादमी के पास किसी को अपना प्रस्ताव अथवा निवेदन लेकर आने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी; क्योंकि अकादमी स्वयं भाषा एवं संस्कृति के लिए काम कर रही उन सभी संस्थाओं तक पहुंचेगी, जिनके पास हिन्दी के प्रचार-प्रसार एवं सवंर्धन का विजन होगा, जो बहुभाषीय भारत में हिंदी को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सकंल्पित हैं। अकादमी अपने उद्देश्यों की पूर्ति के लिए अहर्निश तत्पर रहेगी और मुझे विश्वास है कि इस नेक कार्य में आप सभी का भरपूर सहयोग हमें प्राप्त होगा। इस सम्मान समारोह में सोमैया विश्वविद्यालय के भाषा विभाग एवं मानविकी के डीन डॉ. सतीश पाण्डेय, मुम्बई विश्वविद्यालय हिंदी-विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) रतन कुमार पाण्डेय, बी.एम रुईया कॉलेज की प्राचार्य डॉ. संतोष कौल, एम. डी. कॉलेज के हिंदी-विभागाध्यक्ष डॉ. उमेश चन्द्र शुक्ला, हिंदुस्तानी प्रचार सभा की डॉ. रीता कुमार, अकादमी के सदस्य सचिन निंबालकर, डॉ. गजानन महतपुरकर, सुधा श्रीमाली, डॉ संजय सिंह, फ़िल्म अभिनेता संगम राय एवं कवि अनिल कुमार राही सहित विविध कॉलेजों के प्राध्यापक एवं सैकड़ों गणमान्य जन उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अजीत राय ने तथा आभार ज्ञापन डॉ. सुधीर चौबे ने किया।


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


*डालिम्स सनबीम स्कूल में योग्य शिक्षकों की आवश्यकता* *SITUATION WANTED* *DALIMSS Sunbeam School, Jaunpur requires young, dynamic, smart, charismatic teachers for KGs, PRT, TGT( English, Computer), PGT ( English, Biology, Economics and Computer) and PTI ( Physical Education).* *Attractive Salary with fringe benifits. Trained personalities with eligible degrees for respective posts and fluent in communication (English) can apply by sending their application along with Resume till February 18, 2023 on dalimssjaunpur@gmail.com or in school office. For queries contact- 6393785228/ 9554438071*
विज्ञापन


*# गुप्त रोग # धात रोग # शीघ्र पतन # लिकोरिया # बच्चेदानी में गांठ # नि:संतान # सभी रोगों का यूनानी एवं आयुर्वेदिक पद्धति द्वारा सफल इलाज # संपर्क करें - डॉ. मो. मिश्क़त खालिद गुप्त रोग विशेषज्ञ एवं कॉन्सलर (B.A.M.S {R.G.U.H.S. बैंगलोर} {F.R.S.M. [I.P.H.E.R. PUNE]} मोबाइल नंबर 9451976400, 9452016800  जी.के. हेल्थ केयर - उर्दू बाजार, रामलीला मैदान के आगे, फिरोशेपुर (गली के अंदर), जौनपुर*
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें