BREAKING

अमित शाह, राजनाथ सिंह कर्नाटक में भाजपा की विजय संकल्प यात्रा में शामिल होंगे | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

बेंगलुरू। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जैसे दिग्गज कर्नाटक् में पार्टी को फिर से सत्ता में लाने के वास्ते मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए विजय संकल्प यात्रा में भाग लेंगे। भाजपा सूत्रों के मुताबिक संकन्ल्प यात्रा एक मार्च को चार अलग-अलग स्थानों से शुरू होगी और 20 दिनों के बाद एक स्थान पर विशाल रैली के रूप में समाहित होगी।


यात्रा के दौरान लोगों से संवाद के लिए जनसभा, रोड शो और जनसंपर्क अभियान चलाया जायेगा। रैली में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा सहित कई अन्य नेता हिस्सा लेंगे। इससे पहले कर्नाटक भाजपा ने विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की संभावनाओं को मजबूत करने के लिए 'बूथ विजय अभियान' और 'विजय संकल्प अभियान' का आयोजन किया था। कर्नाटक में इस साल विधानसभा चुनाव होंगे।

राज्य में मई-2018 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी थी और सरकार बनाने का दावा पेश किया, लेकिन येदियुरप्पा को विधानसभा में फ्लोर टेस्ट का सामना करने से पहले इस्तीफा देना पड़ा। इसके बाद जनता दल (सेक्युलर) और कांग्रेस ने मिलकर एचडी कुमारस्वामी के नेतृत्व में गठबंधन सरकार बनायी। वर्ष 2019 में कांग्रेस और जद(एस) के कई विधायकों के विधानसभा से इस्तीफा देने के बाद गठबंधन सरकार गिर गयी, जिससे भाजपा के मुख्यमंत्री के रूप में येदियुरप्पा का सरकार बनाने का मार्ग प्रशस्त हुआ। उन्होंने हालांकि 26 जुलाई-2021 को इस्तीफा दे दिया और बसवराज बोम्मई ने 28 जुलाई को नये मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।


*सावधान! स्वर्ण आभूषणों की ठगी से बचें। HUID कोड वाले आभूषण सिर्फ गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ के यहां से ही खरीदें। हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790*
विज्ञापन


*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
विज्ञापन


*ADMISSIONS OPEN FOR SESSION - 2023-24 | DALIMSS Sunbeam School - HAMAM DARWAZA, JAUNPUR | NO MONTHLY FEES from PLAY GROUP to U.K.G. 35 SEATS AVAILABLE IN EACH CLASS. | CLASS PLAYGROUP TO UKG ONE TIME ADMISSION FEE | CLASS PLAY GROUP TO IX & XI (Sci. & Com.) | HURRY! BOOK YOUR SEAT NOW | Contact: 9235443353, 8787227589 | E-mail: dalimssjaunpur@gmail.com | Website: dalimssjaunpur.com | POWERED BY LEAD | Affiliation No.: 2131820 | School Code: 706042* Ad
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें