जौनपुर: वन विभाग ने मनाया बर्ड फेस्टिवल | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: वन विभाग ने मनाया बर्ड फेस्टिवल | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

गूजरताल मेंं विद्यार्थियों को कराया पक्षियों का दीदार

खेतासराय जौनपुर। विश्व वेटलैंड दिवस के मौके पर गुरु वार को वन विभाग के खुदौली स्थित वन पार्क में बर्ड फेस्टिवल मनाया गया।  इस मौके पर स्कूली बच्चों को गूजरताल में पक्षियों का दीदार कराया गया। स्कूली बच्चों ने पेंटिंग और निबंध के माध्यम पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उप प्रभागीय वन अधिकारी ने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति विभिन्न जानकारी दी। कहा कि वन और जीव का संरक्षण करना चाहिए। मानव की तरह जीव जंतुओं का भी जीने का अधिकार है। पक्षियों का भक्षण नहीं करना चाहिए। वन, नदी और पहाड़ हमारे धरोहर हैं। प्रकृति की बनाई हुई धरोहर से छेड़छाड़ नहीं करना चाहिए। छेड़छाड़ प्राकृतिक आपदा का कारण बनते है। इस मौके पर निबंध और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें अरिहंत कालेज खेतासराय, पैराडाइज इंटर कालेज खुटहन, प्राथमिक विद्यालय के बच्चे शामिल रहे। निबंध प्रतियोगिता में अदनान अहमद और चित्रकला में अंतिमा राजभर को प्रथम स्थान मिला। स्थान पाने वाले छात्रों को मुख्य अतिथि द्वारा स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर पूर्व वन क्षेत्राधिकारी गौतम प्रसाद चतुर्वेदी, क्षेत्रीय वन क्षेत्राधिकारी सीबी सिंह, महेंद्र देव विक्रम, जयहिंद यादव, कपिलदेव मिश्रा, गोरख प्रसाद,महंगू मौर्य मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत मे कार्यक्रम के आयोजक वन क्षेत्राधिकारी शाहगंज सीबी सिंह ने आगंतुकों के प्रति आभार प्रकट किया।

*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
विज्ञापन


*ADMISSIONS OPEN FOR SESSION - 2023-24 | DALIMSS Sunbeam School - HAMAM DARWAZA, JAUNPUR | NO MONTHLY FEES from PLAY GROUP to U.K.G. 35 SEATS AVAILABLE IN EACH CLASS. | CLASS PLAYGROUP TO UKG ONE TIME ADMISSION FEE | CLASS PLAY GROUP TO IX & XI (Sci. & Com.) | HURRY! BOOK YOUR SEAT NOW | Contact: 9235443353, 8787227589 | E-mail: dalimssjaunpur@gmail.com | Website: dalimssjaunpur.com | POWERED BY LEAD | Affiliation No.: 2131820 | School Code: 706042* Ad
Ad


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ