नया सवेरा नेटवर्क
मुंगराबादशाहपुर जौनपुर। स्थानीय नगर के आदर्श नगर (बभनौती) निवासी भारतीय इण्टर कालेज के पूर्व प्रधानाचार्य श्री साधू महराज एजूकेशनल एवं चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक / अध्यक्ष तथा श्री साधू महराज जूनियर हाईस्कूल के संस्थापक / प्रबन्धक एवं क्षेत्र के सम्मानित पण्डित भागवत प्रसाद त्रिपाठी का ह्मदय गति रु क जाने से बुद्धवार क ी देर रात निधन हो गया। वह 95 वर्ष के थे। वह अपने पीछे पुत्र, पौत्र, पौत्रियों, 5 नातियों समेत भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में नगर तथा ग्रामीण क्षेत्र के उनके शुभचिन्तक, नगरवासी एवं गणमान्य लोगों ने उनके आवास पर पहुँचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया। उनकी शवयात्रा गुरु वार को सुबह उनके आवास से निकाली गयी जो नगर से होते हुए सन्त रविदास नगर भदोही स्थित पैतृक आवास पर ले जायी गयी जहाँ पहले से ही उपस्थित ग्रामवासियों समेत भारतीय इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य अजय पाण्डेय समेत विद्यालय परिवार के सदस्यों तथा शिक्षकों ने माल्यार्पण कर उन्हें शोक श्रद्धांजलि अर्पित किया। उनका अन्तिम संस्कार वाराणसी के मणकर्णिका घाट पर हुआ। मुखाग्नि उनके पुत्र देव फिलिंग स्टेशन के मालिक रवीन्द्र प्रसाद त्रिपाठी छबीले महराज ने दिया।
 |
विज्ञापन |
 |
विज्ञापन |
,%20FARIDPUR,%20MAHARUPUR,%20JAUNPUR%20%20MO.%209415234208,%209839155647,%209648531617%20%20%23NayaSaveraNetwork.jpg) |
विज्ञापन
|