जौनपुर: शेखजादा प्रथम में पहला पीएनजी चूल्हा चालू | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
केराकत जौनपुर। पहला पीएनजी चूल्हा नगर के शेखजादा प्रथम वार्ड में प्रारंभ हो गया। नगर पंचायत के निवर्तमान अध्यक्ष व उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के तहसील अध्यक्ष विजय कुमार गुप्त ने फीता काट कर उद्घाटन किया। तथा गैस चूल्हे को जलाकर युवराज यादव के घर से शुरूआत किया। केराकत में सरकार द्वारा घरेलू महिलाओं के लिए कई सालों से चलाई जा रही रसोई घर की सुविधा के लिए शुरू होने वाली पीएनजी चूल्हा पहली बार स्थानीय तहसील के नगर पंचायत केराकत शेखजादा प्रथम में जला, जिसके बाद आस पास के गांव में भी खुशी की लहर फैल गयी। पिछले कई माह से अधिक समय से इस सुविधा को शुरू करने के लिए पाइप लाइन फैलाई जा रही थी। मगर गैस घरों तक नही पहुंचा था। आज गैस कनेक्शन का लाभ मिलने के बाद जब घरों में चूल्हा जला तो गृहणियों की आंखों में खुशी की लहर दौड़ गई। इंडियन ऑयल गैस प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजर विकल्प शुक्ला और एरिया मैनेजर गिरिजेश शर्मा ने सहारा प्रतिनिधि से बातचीत में बताया कि कई साल से इंतजार की घड़ी अब समाप्त हो गई। केराकत तहसील फर्स्ट फेज में 2500 कनेक्शन देने का लक्ष्य है जिसके बाद लगातर कनेक्शन घरों में देते रहेंगे। साथ में यह भी बताया कि यह गैस सबसे सस्ता और सुरक्षित है ,गैस आ जाने से अब लोगों को सिलेंडर की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस अवसर पर व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष चंदन सेठ, महामंत्री ताहरि खान, सराफा व्यापारी नेता अजीत कुमार गुप्ता, कृष्ण कुमार यादव पूर्व प्रधान नरहन, अजय जायसवाल, सहकर्मी मोनू शख्या, सर्वेश उपाधाय, संजेश कुमार, अमृत, शेर बहादुर, संदीप पाठक, राजेश पटेल, अरविंद यादव आदि उपस्थित रहे।