BREAKING

मुंबई में सबसे अधिक प्रदूषण पर शिवसेना ने जताई गंभीर चिंता | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई। भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई इन दिनों बुरे दौर से गुजर रही है। प्रदूषण के मामले में मुंबई, सबसे अधिक प्रदूषित शहर, दिल्ली को पछाड़ते हुए भारत का सबसे प्रदूषित शहर बन गया है। विश्व में भी अब मुंबई दूसरा सबसे प्रदूषित शहर बन गया है।

शिवसेना (उद्धव बाला साहब ठाकरे) ने मुंबई की वर्तमान स्थिति पर गंभीर चिंता जताते हुए कहा कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार को तत्काल इस पर ध्यान देने की सख्त आवश्यकता है। शिवसेना प्रवक्ता आनंद दुबे ने कहा कि कोरोना संकटकाल में तत्कालीन महा आघाडी सरकार ने जिस तरह से सूझबूझ के साथ कोरोना को नियंत्रित किया था, उसकी पूरे विश्व में सराहना की गई।

परंतु आज मुंबई की स्थिति भयानक हो गई है। लोगों को सांस लेना मुश्किल हो गया है। सर्दी, खांसी तथा अन्य बीमारियां तेजी से लोगों को अपनी गिरफ्त में ले रही हैं। उन्होंने कहा कि यह राजनीति का विषय नहीं है क्योंकि यह लोगों के जीवन से जुड़ा प्रश्न है। प्रदूषण को लेकर सबसे प्रदूषित शहर कही जाने वाली दिल्ली में जहां सुधार हो रहा है, वहीं महाराष्ट्र सरकार और केंद्र सरकार की लापरवाही के चलते मुंबई शहर, आज भारत का सबसे बड़ा प्रदूषित शहर और दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा प्रदूषित शहर बन गया है।





*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पायें लकी ड्रा कूपन | ज्योतिषि सलाह चाहे जहां से लें, पर असली रत्न गहना कोठी के यहां से ही लें | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790*
विज्ञापन


*Admission Open : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111,  9415349820, 94500889210 | NayaSaveraNetwork*
विज्ञापन


*Admission Open : UMANATH SINGH HIGHER SECONDARY SCHOOL | SHANKARGANJ (MAHARUPUR), FARIDPUR, MAHARUPUR, JAUNPUR | MO. 9415234208, 9839155647, 9648531617 | NayaSaveraNetwork*
विज्ञापन




नया सबेरा का चैनल JOIN करें