नया सवेरा नेटवर्क
- हो सकती हैं कई तरह की परेशानियां
जीरे का इस्तेमाल हर भारतीय रसोई में होता है। जीरे की वजह से खाने का स्वाद काफी बढ़ जाता है। इसे सब्जी, रायता और सलाद में भी डाला जाता है। पर, क्या आप जानते हैं कि जरूरत से ज्यादा जीरे का इस्तेमाल करने से आपके शरीर को काफी नुकसान हो सकता है। जी हां, सुनने में ये भले ही अजीब लगे पर, ये सच है। जीरे का ज्यादा सेवन आपको कई तरह की परेशानियों में घेर सकता है।
दरअसल, जीरे में भारी मात्रा में विटामिन ई, ए, सी और बी-कॉम्प्लैक्स, आयरन, कॉपर, कैल्शियम, पोटैशियम, मैगनीज, जिंक व मैगनीशियम पाया जाता है। एक लिमिट तक तो ये सब शरीर को फायदा पहुंचाते हैं पर, अगर इनकी मात्रा शरीर में बढ़ जाए तो इसके कई नुकसान हो सकते हैं। इसी के चलते आज की खबर में हम आपको जीरे से होने वाली परेशानियों के बारे में बताएंगे, ताकि आप सावधान रह सकें।
- एलर्जी
ऐसा अक्सर देखा गया है कि, कई लोगों को जीरे से एलर्जी होती है। अगर आपको जीरा खाकर थोड़ा सा भी अजीब लग रहा है तो संभल जाइए। हो सकता है कि आपको एलर्जी की समस्या हो जाए।
- प्रेगेनेंसी में नहीं खाना चाहिए जीरा
हर महिला की जिंदगी में प्रेगेनेंसी का समय काफी खूबसूरत है। इस समय महिलाओं को जीरा खाने की मनाही होती है क्योंकि जीरे की तासीर काफी गर्म होती है।
- डायबिटीज
अगर आप या आपका कोई जानने वाला डायबिटीज का मरीज है तो जीरे का सेवन बेहद कम मात्रा में करें। इससे ब्लड शुगर लेवल कम होता है।
- उल्टी
कई लोगों को जीरे के सेवन से उल्टी की समस्या होने लगती है। इसलिए जीरे का सेवन कम मात्रा में ही करना चाहिए।
![]() |
विज्ञापन |
![]() |
विज्ञापन |
![]() |
विज्ञापन |
0 टिप्पणियाँ