नवनियुक्त राज्यपाल का शपथग्रहण 18 फरवरी को | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
मुंबई। महाराष्ट्र के नवनियुक्त राज्यपाल रमेश बैस शनिवार 18 फरवरी को राज्यपाल पद की शपथ लेंगे। राजभवन के दरबार हाल में शनिवार दोपहर 12 बजकर 40 मिनट शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया है। बंबई उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजय गंगापुरवाला राज्यपाल को पद की शपथ दिलाएंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सहित मंत्रिमंडल के सदस्य उपस्थित रहेंगे।
इस बीच महाराष्ट्र के राज्यपाल बनने के बाद रमेश बैस पहली बार शुक्रवार को मुंबई आएंगे। वे शुक्रवार शाम 5:45 बजे मुंबई एयरपोर्ट पहुंचेंगे। बता दें कि महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसे शनिवार 12 फरवरी को राष्ट्रपति ने स्वीकार कर लिया। कोश्यारी के स्थान पर रमेश बैस को महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाया गया। इसके पहले वे झारखंड के राज्यपाल थे।