जौनपुर: धूमधाम से मनाया गया राष्ट्रीय बालिका दिवस | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: धूमधाम से मनाया गया राष्ट्रीय बालिका दिवस | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

सरजू प्रसाद संस्था द्वारा आयोजित हुआ कार्यक्रम

जौनपुर। कंपोजिट विद्यालय आदमपुर, बरसठी में सरजू प्रसाद शैक्षिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था जज कॉलोनी द्वारा विविध कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि प्रधानध्यापक सुबाष सरोज ने कहा कि राष्ट्रीय बालिका दिवस का आयोजन लड़कियों को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाता है ताकि लड़कियां समाज के विभिन्न क्षेत्रों में बराबर की सहभागिता कर सकें। किसी भी तरह की लैंगिक असमानता व भेदभाव न हो सके। समाज के विकास में बालिकाओं का महत्वपूर्ण भूमिका है जो परिवार समाज और देश को स्वस्थ रखने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान देती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष महेश प्रजापति ने कहा कि हमारा समाज बालिकाओं को लेकर पूर्णरूपेण सचेष्ट और जागरूक रहें यही उद्देश्य है इस कार्यक्रम का। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, कन्या सुमंगला योजना, बालिका शिक्षा, बालिका लिंगानुपात, बाल विवाह और उसके कानूनी अधिकार, बालिकाओं की देखभाल चिकित्सा और सम्मान, कन्या भ्रूण हत्या पर पूरी तरह रोक लगनी चाहिए। पीसीपीएनडीटी एक्ट पूर्व गर्भाधान एवं प्रसव पूर्व निदान तकनीक अधिनियम 1994 के तहत परीक्षण कराना गैरकानूनी है पर विस्तार से विचार रखा।  विविध प्रतियोगिताओं में  प्रथम पुरस्कार पाने वाली छात्रा रिया यादव व साक्षी यादव को मुख्य मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत किया गया। बालिकाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए विनोद यादव ने कहा कि आज भारत की राष्ट्रपति द्रोपदि मुर्मू है जो हमें गौरवान्वित करता है। प्रधानध्यापक प्रमोद कुमार प्रजापति ने कहा कि बालिका के बगैर स्वस्थ समाज की कल्पना नहीं की जा सकती। बालिका का विकास देश और राष्ट्र का विकास है। उक्त अवसर पर मुख्य रूप से संदीप सिंह,मनोज राय, राम सजीवन यादव, त्रिभुवन राम, संजय यादव, कंचन ,नीलम ,शालिनी इत्यादि ने अपने विचार रखे। पूर्व अध्यक्ष बाल कल्याण समिति मास्टर ट्रेनर बालिका सुरक्षा जागरूकता अभियान संजय उपाध्याय ने बताया कि बालिका जागरूकता अभियान संस्था द्वारा शतत चलाया जाएगा।

*प्रज्ञा एसोसिएट के प्रो. अजय सिंह की तरफ से मकर संक्रान्ति एवं गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं | प्रज्ञा एसोसिएट  (Contractor & Supplier) | मैन्युफैक्चर इंटरलॉकिंग सीमेंट ईट वाजिदपुर, वनविहार रोड, जौनपुर | प्रज्ञा फीलिंग स्टेशन | वाराणसी रोड, जगदीशपुर, जौनपुर | प्रो. अजय सिंह मो. 9473628123 | Naya Sabera Network*
विज्ञापन


*आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट आर्थोपेडिक सर्जन हड‍्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अभय प्रताप सिंह की तरफ से मकर संक्रान्ति एवं गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
विज्ञापन


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री के प्रो. अनुज विक्रम सिंह (मो. 9670770770) की तरफ से मकर संक्रान्ति एवं गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
विज्ञापन

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ