जौनपुर: शेखजादा प्रथम में पहला पीएनजी चूल्हा चालू | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: शेखजादा प्रथम में पहला पीएनजी चूल्हा चालू  | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

केराकत जौनपुर। पहला पीएनजी चूल्हा नगर के शेखजादा प्रथम वार्ड में मंगलवार को प्रारंभ हो गया। नगर पंचायत के निवर्तमान अध्यक्ष व उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के तहसील अध्यक्ष विजय कुमार गुप्त ने फीता काट कर उद्घाटन किया। तथा गैस चूल्हे को जलाकर युवराज यादव के घर से शुरूआत किया। केराकत में सरकार द्वारा घरेलू महिलाओं के लिए कई सालों से चलाई जा रही रसोई घर की सुविधा के लिए शुरू होने वाली पीएनजी चूल्हा पहली बार स्थानीय तहसील के नगर पंचायत केराकत शेखजादा प्रथम में जला, जिसके बाद आस पास के गांव में भी खुशी की लहर फैल गयी। पिछले कई माह से अधिक समय से इस सुविधा को शुरू करने के लिए पाइप लाइन फैलाई जा रही थी। मगर गैस घरों तक नही पहुंचा था। आज गैस कनेक्शन का लाभ मिलने के बाद जब घरों में चूल्हा जला तो गृहणियों की आंखों में खुशी की लहर दौड़ गई। इंडियन ऑयल गैस प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजर विकल्प शुक्ला और एरिया मैनेजर गिरिजेश शर्मा ने सहारा प्रतिनिधि से बातचीत में बताया कि कई साल से इंतजार की घड़ी अब समाप्त हो गई। केराकत तहसील फर्स्ट फेज में 2500 कनेक्शन देने का लक्ष्य है जिसके बाद लगातर कनेक्शन घरों में देते रहेंगे। साथ में यह भी बताया कि यह गैस सबसे सस्ता और सुरक्षित है ,गैस आ जाने से अब लोगों को सिलेंडर की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस अवसर पर व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष चंदन सेठ, महामंत्री ताहरि खान, सराफा व्यापारी नेता अजीत कुमार गुप्ता, कृष्ण कुमार यादव पूर्व प्रधान नरहन,अजय जायसवाल,सहकर्मी मोनू शख्या, सर्वेश उपाधाय, संजेश कुमार, अमृत, शेर बहादुर, संदीप पाठक, राजेश पटेल, अरविंद यादव आदि उपस्थित रहे।

*#HappyRepublicDay: आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट आर्थोपेडिक सर्जन हड‍्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अभय प्रताप सिंह की तरफ से गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
विज्ञापन


*#HappyRepublicDay: जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री के प्रो. अनुज विक्रम सिंह (मो. 9670770770) की तरफ से गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
विज्ञापन


*#HappyRepublicDay: यूपी वर्किंग जनर्लिस्ट यूनियन केराकत के अध्यक्ष डॉ. सत्यदेव सिंह की तरफ से गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
विज्ञापन

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ