बक्शा पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर वाहन चोर, चोरी की मोटरसाइकिल बरामद | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
कृष्णा सिंह
बक्शा, जौनपुर। पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय साहनी के निर्देशन चलाये जा रहे अभियान में थानाध्यक्ष बक्शा त्रिवेणी सिंह के नेतृत्व में मई मोड़ हाइवे पर रविवार को 12 बजे चेकिंग के दौरान शातिर चोर सुबास पुत्र राजेन्द्र उम्र 40 वर्ष निवासी कुल्हनामऊ थाना बक्शा जनपद जौनपुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाईकिल जिसका नम्बर UP51AZ902 सही गाड़ी का नम्बर UP 50 AZ 1902 बरामद किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध मुoअoसंo 18/23 धारा 411, 414, 420, 467, 471 भादंवि के तहत मुकदमा दर्ज कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष त्रिवेणी सिंह, उपनिरीक्षक गोपाल जी तिवारी, उपनिरीक्षक करमुल्ला अली, बृजेश मिश्रा,विनोद सिंह, HC प्रेम बहुर यादव, रविकांत यादव शामिल रहे।
![]() |
विज्ञापन |
![]() |
विज्ञापन |
![]() |
विज्ञापन |