विद्यार्थियों तथा शिक्षकों को मिला व्याख्यानमाला का लाभ | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई। महानगर मुंबई के सायन (पूर्व) स्थित न्यू सायन मनपा माध्यमिक विद्यालय में प्रिंसिपल विलास घेरडे ने  एक व्याख्यान माला का आयोजन किया।बता दें कि महाराष्ट्र राज्य मंडल द्वारा आयोजित एसएससी बोर्ड परीक्षा मार्च 2023 की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इन तैयारियों को कराते समय बच्चों की मानसिक तैयारी कराना भी बहुत जरूरी है और उससे भी ज्यादा जरूरी है सही समय पर सही मार्गदर्शक द्वारा विद्यार्थियों का मार्गदर्शन।

परीक्षा की तैयारी के साथ -साथ तनाव मुक्त कैसे रहा जाए, समय का नियोजन कैसे किया जाए, किस लक्ष्य को मन में रखकर के अध्ययन किया जाये आदि मुद्दों पर बच्चों के साथ घुल मिलकर दिनेश कुमार त्रिपाठी ने बिना रुके छह घंटे तक बड़ा ही मूल्यवान मार्गदर्शन किया। जिसका लाभ न केवल विद्यार्थियों को बल्कि विद्यालय के सभी शिक्षकों ने भी लिया। विद्यालय के छात्रों और शिक्षकों ने अपने मनोगत व्यक्त करते हुए शुक्रिया अदा किया।

इस अवसर पर हिंदी माध्यम की इंचार्ज प्रतिमा सुभाष यादव, राकेश सुदर्शन पाठक,नरेंद्र भगत,शंकर भोसले, लक्ष्मी बिड़लान, माधुरी मिश्रा, पवन पटेल, मोहिनी चौरसिया, मंजू गुप्ता, सरिता ननवरे, सीमा यादव, संतोष कुमार पटेल, संदीप कुमार सिंह, नीतावली पाटील, मोतीराम बागुल, प्राची पाटील, ज्योत्स्ना दाते, श्रीकांत यादव, राजेश रहांगडाले, मेनका जैसवार सहित सभी शिक्षकों ने विद्यालय के प्रिंसिपल विलास घेरडे एवं वरिष्ठ शिक्षक अर्जुन लोंढे के नेतृत्व हेतु श्री त्रिपाठी का इस व्याख्यान हेतू आभार व्यक्त किया।



*जौनपुर की मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. लक्ष्मी सिंह की तरफ से जनपदवासियों को नव वर्ष की हादिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad



*पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ जौनपुर के जिलाध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय की तरफ से नव वर्ष की ढेर सारी शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad


*समाजवादी पार्टी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय सचिव डॉ. चित्रलेखा सिंह की तरफ से नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad


नया सबेरा का चैनल JOIN करें