जौनपुर: अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव में कवियत्री शुचि मिश्रा सम्मानित | #NayaSaveraNetwork

अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव में कवियत्री शुचि मिश्रा सम्मानित | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

पहले भी वैश्विक स्तर पर देश का नाम कर चुकी हैं रोशन

सिंगापुर के प्रथम कविताई पुरस्कार से भी हो चुकी हैं सम्मानित 

जौनपुर। जिले की युवा कवियत्री शुचि मिश्रा ने अपनी कविताएँ पेश करके लोगों का दिल जीत लिया। गौरतलब हो कि मितावां गांव निवासी युवा कवियत्री शुचि मिश्रा को भारत सरकार द्वारा भोपाल में आयोजित चार दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव में सम्मानित किया गया। भारत सरकार के प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान संचार विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में विज्ञानिका के अंतर्गत विज्ञान कवि सम्मलेन में शुचि मिश्रा ने अपनी कविताओं का पाठ किया। वक्र रेखा और वक्र यात्रा तथा पृथ्वी झुकी है कवितायों के साथ ही शुचि की चर्चित 'शुकदेव प्रसाद से मिलना' कविता की खूब सराहना हुई। इसके पहले भी शुचि मिश्रा वै·िाक स्तर पर देश का नाम रोशन कर चुकी हैं। शुचि द्वारा रचित 'पृथ्वी झुकी है' कविता पर उन्हें सिंगापुर का प्रथम कविताई अवार्ड भी मिल चुका है। बेहद कम उम्र में उनके द्वारा अबतक सैकड़ो कविताएं लिखी जा चुकीं है। 'पृथ्वी झुकी है' काव्य संग्रह के बाद शुचि के दूसरे काव्य संग्रह ''प्रिज्म'' की भी आमद हो चुकी है। हालांकि साहित्य के क्षेत्र में लगातार जिले का नाम रोशन करने पर लोग उन्हें बधाइयां भी दे रहे हैं। बता दें कि भारत सरकार द्वारा मध्यप्रदेश के भोपाल में चार दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया। कार्यक्रम के तीसरे दिन विज्ञान कवि सम्मेलन में शुचि मिश्रा के अलावा कवि सन्तोष चौबे, सुधीर सक्सेना, मोहन सगोरिया, नीलेश मालवीय, ओम यादव, सुभ्रता मिश्रा समेत कई अन्य कवियों ने भी काव्य पाठ किया। शुचि को बेहतर प्रस्तुति करने के लिए स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। युवा कवियत्री शुचि मिश्रा पिछले एक दशक में अपनी प्रतिभाओं की बदौलत हिंदी साहित्य तथा विज्ञान लेखन जगत में अपनी अलग पहचान बनाई हैं। उनकी कविताओं में वैज्ञानिक दृष्टिकोण का समावेश होता है। उन्होंने कई भारतीय वैज्ञानिकों पर मोनोग्राफ लिखने का काम भी किया है।

*समरस फाउंडेशन के चेयरमैन डॉ. किशोर सिंह की तरफ से समस्त देशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं | NayaSaveraNetwork*
विज्ञापन


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार रॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाइक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | छठवाँ पुरस्कार 5 पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर | आठवा पुरस्कार 50 इण्डक्शन चूल्हा | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
विज्ञापन

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ