नियमित चिकित्सा जांच के लिए सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

नयी दिल्ली। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को नियमित चिकित्सा जांच के लिए बुधवार को गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों ने यह जानकारी दी है। सूत्रों का कहना है कि अस्पताल में भर्ती कराने के समय सोनिया गांधी की पुत्री प्रियंका गांधी वाद्रा उनके साथ थीं। सूत्रों ने बताया कि सोनिया गांधी श्वास संबंधी संक्रमण से पीड़ित रही हैं। उनकी तबियत मंगलवार से खराब थी जिस कारण राहुल गांधी और प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के प्रवेश करने पर सात किलोमीटर चलने के बाद मंगलवार शाम दिल्ली लौट आए थे।

पार्टी सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ आज सुबह छह बजे बागपत के मवीकलां से फिर शुरू हुई। हालांकि प्रियंका गांधी बुधवार की सुबह राहुल गांधी के साथ पदयात्रा में शामिल नहीं हुईं। उनके दोपहर बाद इस यात्रा में शामिल होने की संभावना है।


*Happy New Year : Acharya Baldev Polytechnic College, Kopa, Patarahi-Jaunpur | For Admission Call - 7518401241, 7518401242, 9005454777| Anil Yadav (Management Guru) | Naya Sabera Network*
Ad


*Happy New Year : MODERN WINGS PUBLIC SCHOOL KOPA, PATARAHI - JAUNPUR | REGISTRATION OPEN 2023-24 Nursery to Class IX & XI | Call Now : 7755003108, 9919212283, 9005454777 | Naya Sabera Network*
Ad


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ