नया सवेरा नेटवर्क
वाराणसी। महर्षि द्वादश ज्योतिर्लिंग परिक्रमा कार्यक्रम संस्था की ओर से गुरुवार को मीरघाट (शकरकंद गली) स्थित महर्षि आश्रम में महर्षि महेश योगी का जन्मोत्सव ज्ञानयुग दिवस के रूप में मनाया गया। मुख्य अतिथि जूना अखाड़ा के महंत महेंद्रगिरी महाराज ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पितकर दीप प्रज्ज्वलित किया।
65 बटुकों ने रुद्राभिषेक एवं गुरुपूजन के बाद भवातीत ध्यान का अभ्यास किया। चारों वेदों का पाठ किया। महर्षि संस्थान के प्रबंधक सुनील श्रीवास्तव ने महर्षि के जीवन पर प्रकाश डाला। इस मौके पर रविशंकर, दीपक, सीमांत केसरी, साध्वी माही, कृष्णमोहन शुक्ल, वीरेंद्र श्रीवास्तव आदि रहे।
0 टिप्पणियाँ