जौनपुर: संस्था को नई ऊंचाई पर पहुंचाना लक्ष्य:दिलीप सिंह | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: संस्था को नई ऊंचाई पर पहुंचाना लक्ष्य:दिलीप सिंह | #NayaSaveraNetwork


नया सवेरा नेटवर्क

जेसीआई का शपथ ग्रहण समारोह संपंन

जौनपुर। जनपद में युवाओं की अग्रणी समाजसेवी संस्था जेसीआई के 59वें शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन नगर के एक होटल में किया गया। इस अवसर पर 2022 के अध्यक्ष डॉक्टर संदीप पांडे ने अपने कार्यकाल में किए गए सामाजिक कार्यों में सहयोग के लिए सभी में सदस्यों को धन्यवाद दिया। तत्पश्चात जेसी एचजीएफ दिलीप सिंह को जेसीआई 2023 के अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई। अध्यक्ष पद की शपथ लेने के बाद दिलीप सिंह ने आ·ाासन दिया कि संस्था द्वारा किए गए कार्यों को अनवरत रूप से जारी रखते हुए संस्था को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का हर संभव प्रयास करूंगा। नीतू सिंह ने जेसी आस्था पाठ कराया व जूही बरनवाल ने दिलीप सिंह का जीवन परिचय दिया। अध्यक्ष पद की शपथ लेने के बाद आए हुए विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों ने माला व फूल से नवनिर्वाचित अध्यक्ष का स्वागत किया। कार्यक्रम में काशी से आये मुख्य अतिथि मण्डल अध्यक्ष जेएफपी अभिनव चौरसिया ने अपने उदबोधन में कहा कि यदि मनुष्य मन में ठान ले तो कोई भी असंभव से असंभव कार्य भी संभव हो सकता है। विशिष्ट अतिथि डॉ आरएन त्रिपाठी (सदस्य लोक सेवा आयोग) ने संस्था के सभी मेंबरों का उत्साहवर्धन किया और समाज में सभी को आगे बढ़कर मदद करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि पूर्व मण्डल अध्यक्ष राधे रमण जायसवाल व आलोक सेठ जी ने संयुक्त रूप से कहा की आने वाला वर्ष जेसीआई के लिए निश्चित रूप से सुनहरा अवसर लेकर आएगा। जोन डायरेक्टर जेसी गौरव सेठ, जोन कोऑर्डिनेटर जेसी धर्मेंद्र सेठ, जेसी प्रभव गर्ग ने अपने विचार व्यक्त किए। संस्था अध्यक्ष दिलीप सिंह ने अपनी कार्यकारिणी में  सचिव आकाश केसरवानी, कोषाध्यक्ष विशाल मनीष तिवारी, उपाध्यक्ष दिलीप जयसवाल, प्रदीप सिंह, सौरभ बरनवाल, राजकुमार, हाफिज साह, रमेश श्रीवास्तव, सह सचिव ऋतुल पाठक, सह कोषाध्यक्ष अजय गुप्ता, डायरेक्टर रंजीत सिंह सोनू, आरिफ अंसारी, भरत सेठ, सत्य प्रकाश जयसवाल, संतोष अग्रहरी, नीरज श्रीवास्तव, आशुतोष जायसवाल, सर्वेश गुप्ता, शिवेंद्र सेठ, प्रशान्त द्विवेदी, सनी सेठ, पीआरओ सचिन जयसवाल, डायरेक्टर जेजे मनीष मौर्य, जेसीरेट चेयर पर्सन अर्चना सिंह, जेसीरेट सेक्रेटरी सौम्या केसरवानी, जेजे चेयरमैन दिव्य सेठ, जेजे सेक्रेटरी आयुषी तिवारी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मण्डल अध्यक्ष अभिनव चौरसिया ने संस्था में नए सदस्य अमित सोनी, राज साहू, रजत वर्मा, शिखर महे·ारी, रवि कुमार सेठ, सत्यम साहू, अंजनी कुमार प्रजापति, कार्तिकेय पाठक, अभिषेक बैंकर, सनी वर्मा, प्रशांत सिंह, डॉ हर्ष विक्रम सिंह व अभिषेक अग्रहरी को शपथ दिलाई। इस अवसर पर डॉ क्षितिज शर्मा, डॉ बी.एस. उपाध्याय, शशांक सिंह रानू, सैयद मोहम्मद मुस्तफा, मनीष गुप्ता, इंटरनेशनल ट्रेनर मिर्जा डाबर बेग, डॉक्टर अजय सिंह, डॉ इंद्रजीत सिंह, राम कृपाल जायसवाल, संदीप सेठी, संजय बैंकर तथा जेसीआई के पूर्व अध्यक्षों सहित जिले के कई सामाजिक संस्थाओं के अध्यक्ष व सचिव उपस्थित रहे। संचालन हाफिज शाह ने किया। कार्यक्रम संयोजक गौतम सेठ व सूर्यांक साहू ने आए हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।


*Happy Makar Sankrantri & Republic Day : Acharya Baldev Polytechnic College, Kopa, Patarahi-Jaunpur | For Admission Call - 7518401241, 7518401242, 9005454777| Anil Yadav (Management Guru) | Naya Sabera Network*
विज्ञापन


*Happy Makar Sankranti & Republic Day : MODERN WINGS PUBLIC SCHOOL KOPA, PATARAHI - JAUNPUR | REGISTRATION OPEN 2023-24 Nursery to Class IX & XI | Call Now : 7755003108, 9919212283, 9005454777 | Naya Sabera Network*
विज्ञापन




*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ