नया सवेरा नेटवर्क
चंडीगढ़। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मंगलवार को होशियारपुर से शुरू हुई। इस दौरान राहुल की सुरक्षा मे चूक दिखी। एक व्यक्ति सुरक्षा घेरा तोड़कर राहुल के गले लग गया। बाद में सुरक्षा कर्मियों ने उसे पीछे हटाया।
सोमवार को भारत जोड़ो यात्रा के पंजाब में पांच दिन बीतने के बाद राहुल गांधी ने सोमवार को मुख्यमंत्री मान को निशाने पर लिया था। राहुल ने कहा कि सीएम मान को दिल्ली में बैठे अरविंद केजरीवाल का रिमोट कंट्रोल नहीं बनना चाहिए। उन्हें स्वतंत्र रूप से राज्य को चलाना चाहिए। उन्होंने कहा, हमने पंजाब में जितनी बार कांग्रेस की सरकार बनाई, वह पंजाब से ही चली। मैं पंजाब के सीएम भगवंत मान से कहना चाहता हूं कि आप पंजाब के मुख्यमंत्री हैं, पंजाब को पंजाब से ही चलाना चाहिए। मान को अरविंद केजरीवाल और दिल्ली के दबाव में नहीं आना चाहिए।
विज्ञापन |
विज्ञापन |
विज्ञापन |
0 टिप्पणियाँ