टाटा द्वारा मॅरेथॉन का आयोजन | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

  • राज्यपाल कोश्यारी,सीएम शिंदे, केंद्रीय मंत्री रिजिजू,डिप्टी सीएम फडणवीस ने दिखाई झंडी  

मुंबई। रविवार को छुट्टी के दिन पूरे उत्साह के साथ मुंबईकरों ने दौड़ लगाई। मुंबई में टाटा द्वारा मॅरेथॉन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के पास  राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, केंद्रीय कानून मंत्री किरण रिजिजू और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने झंडा दिखाकर मॅरेथॉन का शुभारंभ किया। 


टाटा कंसल्टेंसी की तरफ से मुंबई में 'टाटा मुंबई मैराथन 2023' का आयोजन किया गया। इस वर्ष 'हर दिल मुंबई' के आदर्श वाक्य के साथ इस प्रतियोगिता में 55 हजार से अधिक लोगों ने भाग लिया।राज्यपाल कोश्यारी ने एलीट समूह प्रतियोगिताओं को झंडी दिखाकर रवाना किया। तो, 'ड्रीम रन' की शुरुआत मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने की थी। इस प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लिया।


इस मौके पर मुंबईकरों ने भी काफी उत्साह दिखाया। इस  अवसर पर खेल मंत्री गिरीश महाजन, स्कूल शिक्षा मंत्री व मुंबई शहर के पालक मंत्री दीपक केसरकर, पूर्व सांसद प्रिया दत्त, विधायक जीशान सिद्दीकी, पुलिस आयुक्त विवेक फणसळकर उज्ज्वल माथुर, अनिल सिंह, टाटा कंसल्टेंसी के विवेक सिंह सहित बड़ी संख्या में अधिकारी  मौजूद थे। 10 किमी की आयोजित हाफ मॅरेथॉन में आम नागरिकों के अलावा बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिकों ने हिस्सा लिया। पूर्ण मेरेथॉन को दौंड़ लगाने वाले विजेताओं को केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने पदक देकर उनको सम्मानित किया।


*पूर्वांचल के सुप्रसिद्ध आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. सुभाष सिंह की तरफ से मकर संक्रान्ति एवं गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
विज्ञापन


*प्रज्ञा एसोसिएट के प्रो. अजय सिंह की तरफ से मकर संक्रान्ति एवं गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं | प्रज्ञा एसोसिएट  (Contractor & Supplier) | मैन्युफैक्चर इंटरलॉकिंग सीमेंट ईट वाजिदपुर, वनविहार रोड, जौनपुर | प्रज्ञा फीलिंग स्टेशन | वाराणसी रोड, जगदीशपुर, जौनपुर | प्रो. अजय सिंह मो. 9473628123 | Naya Sabera Network*
विज्ञापन


*आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट आर्थोपेडिक सर्जन हड‍्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अभय प्रताप सिंह की तरफ से मकर संक्रान्ति एवं गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
विज्ञापन

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ