मुंबई: जैन तीर्थ स्थलों की पवित्रता को लेकर जैन समाज का विशाल शांति मोर्चा | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
मुंबई। जैन समाज के तीर्थ स्थलों की पवित्रता को बनाए रखने को लेकर जैन समाज द्वारा आज मुंबई के मेट्रो सिनेमा से आजाद मैदान तक एक विशाल शांति मोर्चा निकाला गया, जिसमें लाखों की संख्या में लोग शामिल हुए। जैन समाज के सभी संप्रदायों से जुड़े संतो ने इसमें भाग लिया। शांति मोर्चे में शामिल लोढ़ा फाउंडेशन की चेयरमैन डॉ मंजू लोढ़ा ने कहा कि पाश्चात्य संस्कृति के बढ़ते प्रभाव के कारण जैन तीर्थ स्थलों की पवित्रता भंग हो रही है। हमारी मांग है कि तीर्थ स्थलों कि परंपरागत पवित्रता को अक्षुण्य रखा जाए। शांति मोर्चा में जैन समाज के सैकड़ों गणमान्य जन उपस्थित रहे।
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |
Tags:
mumbai