भावनानी के व्यंग्यात्मक भाव | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

भ्रष्टाचार रिस्की हिम्मत खिसकी हो रहा है 


डिजिटल युग में दिमाग काम नहीं कर रहा है 

भ्रष्टाचार बिना सुख चैन नहीं आ रहा है 

शासन कड़ाई से नाकाबंदी चला रहा है 

भ्रष्टाचार रिस्की हिम्मत खिसकी हो रहा है 


जनता के फंसाने का शक हो रहा है 

भ्रष्टाचार खिलाफ़ प्रचार हो रहा है 

हर सरकार में भ्रष्टाचार खिलाफ़ काम हो रहा है 

भ्रष्टाचार रिस्की हिम्मत खिसकी हो रहा है 


मलाई बिना ऐशो आराम हराम हो रहा है 

ब्रांडेड की जगह लोकल माल यूज़ हो रहा है 

ठस्के की जगह अब मस्का काम आ रहा है 

भ्रष्टाचार रिस्की हिम्मत खिसकी हो रहा है 


पीढ़ियों की भ्रष्टाचार नीति पर आंच आ रही है 

दबी प्रॉपर्टी हरे गुलाबी पहाड़ की जांच हो रही है 

परिवार और बच्चों की बदनामी हो रही है 

भ्रष्टाचार रिस्की हिम्मत खिसकी हो रहा है 


भ्रष्टाचार देवता रूठने का क्रम हो रहा है 

मनाने के लिए हरे गुलाबी से उपचार हो रहा है 

भ्रष्टाचार धंधा चौपट होने का डर सता रहा है 

भ्रष्टाचार रिस्की हिम्मत खिसकी हो रहा है 

-लेखक - कर विशेषज्ञ स्तंभकार साहित्यकार कानूनी लेखक चिंतक कवि एडवोकेट किशन सनमुखतदास भावनानी गोंदिया महाराष्ट्र


*अपना दल (एस) व्यापार मण्डल अध्यक्ष अनुज विक्रम सिंह की तरफ से नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं| Naya Sabera Network*
Ad


*Happy New Year : प्रशस्य जेम्स, मिश्रा काम्प्लेक्स, ओलन्दगंज तिराहा, जौनपुर | संपर्क करें- 9161188777 | Naya Sabera Network*
Ad


*माउंट लिटेरा जी स्कूल फतेहगंज जौनपुर के डायरेक्टर अरविंद सिंह की तरफ से नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ