मानक के अनुसार नहीं बनाया जा रहा बली-निबाली मार्ग : प्रदीप बली | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

विवेक जैन

बागपत, उत्तर प्रदेश। भाजपा वरिष्ठ नेता एवं दूरसंचार मंत्रालय भारत सरकार के सलाहकार प्रदीप बली ने बली- निबाली संपर्क मार्ग मानक के अनुसार नही बनाने का आरोप लगाया और इसकी शिकायत भाजपा के शीर्ष नेताओं व अधिकारियों से की। प्रदीप बली ने बताया कि इस समय पीडब्ल्यूडी विभाग व जनप्रतिनिधियों के सहयोग से बली- निबाली संपर्क मार्ग माता मंदिर व बिजली घर तक बनाया जा रहा है, लेकिन वह मानक के अनुसार नहीं बन रहा है। मार्ग बनने से पहले ही टूटने लगा है और उसमें रोड़ी तथा पत्थर तक निकलकर बाहर आ गए है।इसको लेकर गांव के लोगों में काफी रोष व्याप्त है। 

प्रदीप बली ने इस मार्ग से जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया तथा पीडब्ल्यूडी के एक्शन अतुल कुमार एवं मौके पर उपस्थित संबंधित जेई से भी इसकी शिकायत की। इसके अलावा उन्होंने भाजपा के सांसद डॉक्टर सत्यपाल सिंह व मंत्री केपी मलिक के निजी सचिवों को भी मार्ग निर्माण में बरती जा रही लापरवाही से अवगत कराया और इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान कराने की मांग की। इस मौके पर मंडल मंत्री अरुण, अरविंद, सुगन, कृष्ण, श्यामबीर, मोनू आदि थे।


*Happy Makar Sankranti & Republic Day : MODERN WINGS PUBLIC SCHOOL KOPA, PATARAHI - JAUNPUR | REGISTRATION OPEN 2023-24 Nursery to Class IX & XI | Call Now : 7755003108, 9919212283, 9005454777 | Naya Sabera Network*
विज्ञापन




*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार रॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाइक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | छठवाँ पुरस्कार 5 पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर | आठवा पुरस्कार 50 इण्डक्शन चूल्हा | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
विज्ञापन

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ