उत्तर भारत में ठंड का कहर, तापमान में भारी गिरावट | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

नई दिल्ली। उत्तर भारत समेत देश की राजधानी दिल्ली में कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है। नए साल पर थोड़ी राहत के बाद मंगलवार 3 जनवरी को फिर से शीतलहर की स्थिति वापस लौट आई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, अगले 4-5 दिनों तक उत्तर भारत में बहुत घना कोहरा रहने के आसार है, इसके साथ ही दिनभर ठंड की स्थिति जारी रहने की संभावना है।

इसके अलावा उत्तर भारत में अगले 3 दिनों तक शीतलहर की स्थिति जारी रहेगी। उत्तर भारत समेत मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है। राज्य के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान 2-6 डिग्री सेल्सियस के बीच है। मध्य प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, असम और मेघालय के अलग-अलग इलाकों मंगलवार सुबह बारिश हुई, जिसके कारण ठंड और बढ़ गई है. इसकी वजह से 5-7 जनवरी तक दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तरी हिस्सों के कुछ इलाकों में शीतलहर चलने के कारण ठंड और बढ़ सकती है।


*ग्राम पंचायत अधिकारी नरेन्द्र की तरफ से नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad



*जौनपुर की मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. लक्ष्मी सिंह की तरफ से जनपदवासियों को नव वर्ष की हादिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad



*पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ जौनपुर के जिलाध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय की तरफ से नव वर्ष की ढेर सारी शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ